अनार जलाते समय Rani Chaterjee के साथ हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- प्लीज बी सेफ दोस्तों
अनार जलाते समय Rani Chaterjee के साथ हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- प्लीज बी सेफ दोस्तों
मुंबई, 05 नवंबर: 04 नवंबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। लेकिन इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रानी चटर्जी दिवाली पर अनार जलाते वक्त हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। उन्हें कोई भी चोट नहीं आई। तो वहीं, अब रानी चटर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई और पटाखे भी छुड़ाए। इस दौरान रानी चटर्जी ने अपने साथ हुए हादसे का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में रानी चटर्जी अनार जलाते हुए दिखाई दे रही हैं। रानी ने जैसे ही फुलझड़ी से अनार में आग लगाने की कोशिश की, वैसे ही अचानक से अनार फट गया और चारों ओर धुंआ-धुंआ हो गया।
हालांकि, रानी चटर्जी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। रानी ने इस हादसे का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कल यह हुआ, मैं और सौमी तो बच गए, पर दोस्तों आप प्लीज सावधान रहें।' इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अबतक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म की इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
रानी चटर्जी समय-समय पर अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। रानी ने अपना यह वीडियो भी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो महज कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और 11 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके है। वहीं, शुक्रवार दोपहर तक 150 से ज्यादा कॉमेंट्स आ चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications