भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी का छलका 'दर्द', बोलीं- 'पेट पालने के लिए पेट काटना पड़ता है'
रानी चटर्जी तस्वीरें शेयर कर बोलीं-'पेट पालने के लिए पेट काटना पड़ता है' क्यों कहना पड़ा एक्ट्रेस को ऐसा
मुंबई, 08 मार्च: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रानी अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। एक बार फिर उनकी सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरें चर्चा में हैं। जो उन्होंने जिम से शेयर की हैं और एक खास कैप्शन भी इनको दिया है।

जिम से शेयर की हैं तस्वीरें
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने जिन से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो बिना मेकअप के जिम के कपड़ों में दिख रही हैं। फोटोज में उनके स्ट्रैच मार्क्स भी नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह जिम जाने में मुश्किल को बताते हुए उन्होंने इन तस्वीरों को खास कैप्शशन दिया है।
Recommended Video

'पेट काटना पड़ता है'
रानी चटर्जी ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'मंडे वाइब्स मोटिवेशन पोस्ट. जिंदगी में बहुत भाग दौड़ है... पेट पालने के लिए पेट काटना पड़ता है, जिसे हम डाइट बोलते हैं। मैं तो खूब खाकर जिम आई। उनकी इस पोस्ट को शेयर करने के बाद लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी बात से सहमति जताते हुए कहा है कि वाकई जिम जाना कई बार मुश्किल लगता है और सोमवार को तो ये बड़ा भारी काम लगता है।

सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं रानी
रानी चटर्जी लोकप्रियता के मामले में किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर तो उनके 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टा पर उनकी हर पोस्ट पर लाखों लाइक और कमेंट आते हैं।

रानी कई हिट फिल्मों में कर चुकीं हैं काम
रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से की थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इसने कई अवार्ड भी जीते। इसके बाद उन्होंने देवरा बड़ा सतवाला, फूल बानल अंगार, धड़के तोहरे नाम करेजवा, रानी नंबर 786, रानी चली ससुराल, रानी हिम्मत वाली, रंगबाज जैसी फिल्मों में भी काम किया। उनको इंडस्ट्री में करीब दो दशक हो गए हैं।

राजनीति में भी रख चुकीं कदम
रानी चटर्जी अब रानजनीति भी करती नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। रानी ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। रानी ने यूपी में कांग्रेस का प्रचार भी किया। उनका कहना है कि आगे मौका मिलने पर वो इलेक्शन भी लडेंगी।












Click it and Unblock the Notifications