Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Awasthi पर करोड़ों की ठगी का आरोप, पति संग हुईं फरार, FIR दर्ज

Bhojpuri Actress Akanksha Awasthi Fraud Case: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी इन दिनों गंभीर कानूनी संकट में फंसी नजर आ रही हैं। मुंबई के घाटकोपर इलाके में रहने वाले एक व्यापारी ने उन पर और उनके पति विवेक सिन्हा (Vivek Sinha) पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।

11.5 करोड़ रुपए की हुई धोखाधड़ी
शिकायतकर्ता का दावा है कि 300 करोड़ रुपये छुड़ाने के नाम पर साढ़े 11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में पंतनगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bhojpuri Actress Akanksha Awasthi

क्या है पूरा मामला?

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मुंबई के घाटकोपर के गरोडिया नगर निवासी हितेश अजमेरा पेशे से कस्टम क्लियरिंग एजेंट हैं। उन्होंने बताया है कि गोवा में जमीन की खरीद-बिक्री के सिलसिले में उनकी मुलाकात शांतिलाल पटेल नामक व्यक्ति से हुई थी। इसी शांतिलाल पटेल ने अजमेरा की पहचान भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी और उनके पति विवेक सिन्हा से करवाई थी।

फिल्म इंडस्ट्री और स्टूडियो का दिया गया हवाला

शिकायत के अनुसार शांतिलाल पटेल ने बताया था कि आकांक्षा अवस्थी और विवेक सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और मुंबई में उनका एक स्टूडियो भी है, जहां शूटिंग और एक्टिंग ट्रेनिंग जैसी गतिविधियां होती हैं। इसी भरोसे के आधार पर अजमेरा ने दोनों से बातचीत शुरू की थी।

300 करोड़ छुड़ाने का किया गया दावा

-FIR में बताया गया है कि विवेक सिन्हा ने अजमेरा को बताया था कि उन्होंने कुछ समय पहले करीब 300 करोड़ रुपये कमाए थे, जो बिहार के चंपारण इलाके में एक गोदाम में रखे हुए हैं। विवेक ने दावा किया कि गोदाम का किराया करीब 11.50 करोड़ रुपये है। फिलहाल उनके पास इतनी रकम नहीं है

-विवेक सिन्हा ने कहा था कि किराया न चुका पाने की वजह से पैसा बाहर नहीं निकाला जा रहा है। इसके बदले उन्होंने अजमेरा को लालच दिया कि अगर वह मदद करते हैं तो 300 करोड़ में से 200 करोड़ रुपये कुछ सालों के लिए बिना ब्याज दे दिए जाएंगे।

लालच में आकर ट्रांसफर कर दिए 11.5 करोड़ रुपए

-शुरुआत में अजमेरा ने इस प्रस्ताव को नजरअंदाज करने की कोशिश की थी लेकिन बिना ब्याज इतनी बड़ी रकम मिलने के लालच में वह बाद में राजी हो गए थे।

-शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्होंने गोदाम मालिक से भी मुलाकात की थी। किराये और समझौते से जुड़े दस्तावेज दिखाए गए थे। इसके बाद भरोसा होने पर अजमेरा ने तीन किस्तों में कुल 11.50 करोड़ रुपये विवेक सिन्हा के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए थे।

बिहार पहुंचते ही गायब हुए आरोपी

FIR के अनुसार पैसे ट्रांसफर होने के बाद अजमेरा दोस्तशांतिलाल पटेल के साथ बिहार पहुंचे थे लेकिन वहां न गोदाम का कब्जा मिला, न ही 300 करोड़ की रकम और न ही विवेक सिन्हा या उनके सहयोगी मिले। इसके बाद ही अजमेरा को ठगी का एहसास हुआ।

पंतनगर पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

-खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद हितेश अजमेरा ने पंतनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आकांक्षा अवस्थी और विवेक सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी चल रही है।

-पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैंक ट्रांजैक्शन, दस्तावेज और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+