'अब नींद नहीं, जागना है बस...', मां बनीं भारती की कैसी है हालत, अस्तपाल से शेयर की पहली फोटो
भारती सिंह ने मां बनने के बाद अस्पताल से शेयर की पहली फोटो
मुंबई, 07 अप्रैल: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया खुशी से फूले नही समा रहे हैं क्योंकि वो हाल ही में मां-बाप बने हैं। भारती ने 3 अप्रैल को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। भारती ने पिछले साल दिसंबर में अपनी प्रेंगनेंसी की खबर शेयर की थी। वहीं अब मां बनने के बाद पहली बार भारती सिंह ने अस्पताल से फोटो शेयर की है और उस पर मजेदार कमेंट लिखा है।

ये खुशखबरी सुनाते हुए भारती ने शेयर की ये पोस्ट
बता दें 3 अप्रैल को, भारती और हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी। अपने मैटरनिटी शूट से एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों सफेद पोशाक में एक टोकरी पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "इट्स अ बॉय।" जिसके बाद उनके फैंस ने उन्होंने पहली बार माता-पिता के लिए बधाई की शुभकामनाओं दी।

बच्चे की झलक देखने को बेताब हैं फैंस
भारती और हर्ष अपनी नई जिंदगी के हर पल का लुत्फ उठा रहे हैं। पावर कपल के फैंस अब बेसब्री से अपने नन्हे-मुन्नों की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं। जबकि उन्होंने बच्चे की कोई तस्वीर साझा नहीं की है।

भारती ने सेल्फी शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखी ये बात
पहली बार मां बनी भारती सिंह ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी डिलीवरी के बाद नई माँ भारती सिंह ने अपनी डिलीवरी के बाद अस्पताल से फोटो शेयर की, 'अस्पताल से अपनी पहली तस्वीर साझा की। भारती ने अपनी सेल्फी शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा ''अब नहीं जागना है बस'।

ढाई महीने तक, मुझे नहीं पता था कि मैं गर्भवती हूं
इससे पहले भारती और हर्ष ने बच्चे का नाम क्या होगा इस पर खुल कर बात की थी। भारती ने कहा था लगभग ढाई महीने तक, मुझे नहीं पता था कि मैं गर्भवती हूं। मैं खा पी रही हूं, डांस दीवाने में शूटिंग कर रही , भाग दौड़ रही हूं, नाच रही हूं । तब मैंने सोचा कि मैं भी अब टेस्ट कर सकती हूं। इसलिए मैंने टेस्ट किया की और फिर प्रेगनेंसी टेस्ट किट को एक तरफ रख दिया। बाद में जब मैंने देखा कि दो लाइनें हैं, तो मैंने तुरंत हर्ष को बताया। तो यह भी हमारे लिए सरप्राइज था। हमने अभी तक नामों के बारे में नहीं सोचा है। लड़का होगा या लड़की? हम नहीं जानते कि हम आखिरकार कौन सा नाम तय करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications