भारती सिंह ने शेयर की बेटे को गले लगाए प्यारी सी फोटो, "गोला" को बताया 'जीवन रेखा',सेलिब्रेटीज दे रहे बधाई
भारती सिंह ने शेयर की बेटे की पहली प्यारी सी फोटो,उसे बताया 'जीवन रेखा',इन एक्ट्रेस ने बरसाया प्यार
मुंबई, 25 अप्रैल: कॉमेडियन भारती सिंह 2 अप्रैल को पहली बार मां बनी, उन्होंने प्यारे से बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। फैंस उनके बेटे की झलक देखने को बेताब थे। इतने दिनों बाद भारती ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक शेयर की है। इंस्टाग्राम पर भारती ने बेटे को गोद में उठाए हुए एक तस्वीर पोस्ट की। भारती और हर्ष ने अभी अपने बेटे का कोई नाम नहीं रखा है लेकिन अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं। गोला की फोटो शेयर करते हुए उसे अपनी लाइफाइन बताया है।

बच्चे के संग भारती ने दिया ये प्यारा सा पोज
तस्वीर में भारती ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और आंखें बंद करके बेटे को सीने से लगाए नजर आ रही हैं। भारती मुस्कुराते हुए अपने बेटे का चेहरा अपने चेहरे पर टिका रखा है। बच्चे का इस फोटो में केवल सिर दिख रहा है और वो सफेद कपड़े से रैप किया हुआ है। हालांकि भारती ने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। इस फोटो के साथ भारती ने एक प्यारी सी पोस्ट भी लिखी है।

भारती ने लिखा, "लाइफ लाइन"
तस्वीर को शेयर करते हुए भारती ने लिखा, "लाइफ लाइन" इस फोटो के साथ रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की है। भारती के साथ उनके बच्चे की इस प्यारी सी फोटो पर कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी।

नेहा भसीन, गौहर खान समेत इन एक्ट्रेस ने बरसाया प्यार
नेहा भसीन ने लिखा, "भगवान भला करे।" गौहर खान ने लिखा "आपके लिए बहुत खुश! भगवान आपके परिवार को आशीर्वाद दे।" निशा रावल ने कहा, "ओह! प्रिय भारती, आपको और छोटे को बहुत-बहुत आशीर्वाद।" माही विज और कश्मीरा शाह ने कमेंट किया "भगवान भला करे।" अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, मीरा देवस्थले और युविका चौधरी ने लाल दिल वाले इमोजी शेयर करते हुए प्यार दिया।

बेटा पैदा होने पर करण जौहर ने भारती को दी थी बधाई
बता दें भारती और उनके पति, लेखक हर्ष लिम्बाचिया ने इस महीने की शुरुआत में अपने बच्चे का स्वागत किया। इंस्टाग्राम पर भारती ने अपने मैटरनिटी शूट की एक तस्वीर पोस्ट की। कैप्शन में उन्होंने खुलासा किया, "इट्स अ बॉय।" कई हस्तियों के अलावा फिल्म निर्माता करण जौहर ने लिखा था "बधाई " साथ में दिल की इमोजी शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications