भारती सिंह ने बयां किया दर्द, नवजात बच्‍चा घर पर छोड़कर काम पर लौटने पर लोग क्‍या मार रहे ताने

मुंबई, 18 अप्रैल: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह बेटे को जन्म देने के 12 दिन बाद ही काम पर लौट आईं। 3 अप्रैल को भारती ने एक प्‍यारे से बेटे को जन्‍म दिया और डिलीवरी के बाद 12 दिन वो हुनरबाज: देश की शान शो के सेट पर नजर आईं। मां बनी भारती सिंह को 12वें 'हुनरबाज: देश की शान' के सेट पर जब लोगों ने देखा तो एक ही सवाल था कि वह इतनी जल्दी वापस कैसे आ गईं? तब भारती ने जवाब में कहा कि वह बेटे को छोड़ना नहीं चाहती, लेकिन काम की प्रतिबद्धता के कारण ऐसा करना पड़ा। वहीं भारती को लोग कमेंट करते हुए इतने छोटे बच्‍चे को घर पर छोड़ कर आने पर ताना मार रहे हैं।

भारती सिंह ने बताया लोग उन्‍हें क्‍या ताने दे रहे

भारती सिंह ने बताया लोग उन्‍हें क्‍या ताने दे रहे

हालांकि भारती के लिए भारती सिंह बेबी बॉय के जन्म के बाद ही काम पर लौटना काफी चुनौतीपूर्ण था। मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में भारती सिंह ने मां बनने के बाद अपनी चुनौतीपूर्ण जर्नी के बारे में बात की और शेयर किया कि एक वर्किंग मॉम होने के रूप में उन्हें क्या सुनना पड़ रहा है और लोग उन्‍हें क्‍या ताने दे रहे हैं।

 देखो काम पर वापस आ गई है, बच्‍चा जरूरी है या पैसा

देखो काम पर वापस आ गई है, बच्‍चा जरूरी है या पैसा

जब भारती से पूछा गया कि वर्किंग मॉम्स को अक्सर जज किया जाता है। तो क्या उन्हें भी किसी तरह की निगेटिव कमेंट का सामना करना पड़ा? तो भारती ने कहा कि हां, लोग हमेशा वर्किंग मॉम्स को जज करते हैं और सलाह देने लगते हैं कि इतनी जल्दी काम पर जाने की क्या जरूरत थी। लोग मेरे काम पर लौटने पर कह हरे एक छोटा बच्चा है और देखो काम पर वापस आ गई है। आपको इतने पैसे की आवश्यकता क्यों है? इसके लिए बच्‍चा जरूरी है या पैसा?

भारती ने ताने मारने वालों को दिया ये करारा जवाब

भारती ने ताने मारने वालों को दिया ये करारा जवाब

इस पर भारती ने कहा कि वह पैसे के कारण नहीं बल्कि काम की प्रतिबद्धताओं के कारण काम पर जल्दी वापस आ गईं क्योंकि सिर्फ एक आदमी काम नहीं करता है। उनके साथ कई लोग जुड़े हुए हैं, जिनका घर और चूल्हा चलता है। भारती ने बताया कि जहां कई लोगों ने उनका काफी साथ दिया वहीं कई लोग अब भी उनके पीठ पीछे बातें करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+