भारती सिंह प्रेगनेंसी के 8वें महीने में भी कैसे काम कर रहीं, निक्की तंबोली ने बताई सच्‍चाई

भारती सिंह प्रेगनेंसी के 8वें महीने में भी कैसे काम कर रहीं, निक्की तंबोली बताई सच्‍चाई

नई दिल्‍ली, 29 मार्च । कॉमेडियन और एक्‍ट्रेस भारती सिंह जल्‍द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि भारती प्रेगनेंसी के 8वें महीने में भी टीवी पर शो करती नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ शो में नजर आ रही निक्‍की तंबोली ने भारती सिंह इस हालत में कैसे काम कर रही हैं वो सच बयां किया है।

प्रेंगनेंसी के 8 वें महीने में कर रही ये शो

प्रेंगनेंसी के 8 वें महीने में कर रही ये शो

बता दें अभिनेत्री भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के द खतरा खतरा शो का हिस्सा हैं। यह एक कॉमेडी गेम शो है जहां सेलिब्रिटी आती हैं और कुछ दिलचस्प और मजेदार गेम खेलती हैं। कॉमेडियन अपने आठवें महीने की प्रेगनेंसी में है और अभी भी काम कर रही है। वह गर्भावस्था के इस चरण में द खतरा खतरा शो के अलावा हुनरबाज को भी होस्‍ट कर रही हैं।

भारती के साथ काम कर रही निक्‍की ने की तारीफ

भारती के साथ काम कर रही निक्‍की ने की तारीफ

भारती के साथ उनके शो में काम करने वाली बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली ने अब इस बारे में बात की है कि वह इन दिनों भी कैसे काम करती हैं। निक्‍की ने हुनरबाज और द खतरा खतरा शो की मेजबानी कर रही भारती सिंह की प्रशंसा की है।

निक्‍की ने बताया किस हालत में भारती कर रही शूट

निक्‍की ने बताया किस हालत में भारती कर रही शूट

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्‍यू में निक्की ने भारती के काम की प्रशंसा की। निक्की ने कहा, "भारती लंबे समय से मेरे लिए प्रेरणा रही हैं।
निक्‍की ने कहा न केवल मेरे लिए बल्कि मैं सभी के लिए सोचती हूं। मेरा मतलब है कि आठ महीने की गर्भवती होना और सुबह से देर रात तक हर दिन इस हालत में अपने पैरों पर खड़ा होना। यह वाकई शानदार है। मुझे लगता है कि हम सभी को उसे सलाम करना चाहिए।

इस जज्‍बें को सलाम है

इस जज्‍बें को सलाम है

निक्‍की ने कहा इतनी थकी होने के बाद भी वह सुबह 4 बजे, 5 बजे उठती है और काम के लिए तैयार होने लगती है। किसी के पास इतना धैर्य होगा उनके इस जज्‍बें को सलाम है।''

शो हर्ष ने लिखा है और निर्देशक भी हैं

शो हर्ष ने लिखा है और निर्देशक भी हैं

गौरतलब है कि भारती और हर्ष ने दिसंबर 2017 में शादी की और अगले महीने माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में भारती सिंह ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। द खतरा खतरा शो की बात करें तो यह शो का दूसरा सीजन है। कॉमेडी-गेम शो 13 मार्च को शुरू हुआ और हर्ष द्वारा लिखा गया है और निर्देशक भी वो ही हैं।

ये हस्तियां शो का हिस्सा रही हैं

शो में फराह खान भी शुक्रवार के एपिसोड में नजर आईं। जबकि भारती-हर्ष बाकी दिनों के लिए होस्ट करती हैं। अब तक करण कुंद्रा, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल, करण पटेल, हरभजन सिंह, उमर रियाज, रश्मि देसाई, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, पुनीत जे पाठक और अन्य जैसी हस्तियां शो का हिस्सा रही हैं। जैकलीन फर्नांडिस और परिणीति चोपड़ा जैसे बॉलीवुड सितारे भी शो का हिस्सा रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+