'मैं परेशान था, वो मुझे...', भरत तख्तानी ने ईशा देओल के खोले राज, क्या एक्ट्रेस की वजह से हुआ तलाक?
Esha Deol Bharat Takhtani: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी बीते कुछ समय से तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में थे। लेकिन अब खुद कपल ने ये बात कंफर्म कर दी कि दोनों अलग हो चुके हैं। इस बीच भरत तख्तानी का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ईशा देओल के व्यवहार को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे।
माना जा रहा था कि इस तलाक के पीछे की वजह भरत तख्तानी हैं। एक्ट्रेस ने उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से तंग आकर तलाक देने का फैसला किया। वहीं खबर ये भी सामने आई कि दूसरी बेटी के होने के बाद ईशा देओल और भरत के बीच दूरियां आने लगी थीं। लेकिन अब भरत का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि ईशा देओल काफी ज्यादा पोजेसिव थीं।

दरअसल, भरत ने फिल्मफेयर को दिए पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पत्नी ईशा देओल काफी परेशान करती थीं। इसके बाद जब उनसे ईशा संग झगड़े को लेकर सवाल किया गया तो कहा, 'मुझे बहस पसंद नहीं है, जबकि ईशा को बातें दोहराने की आदत है। वह हर बात को पकड़कर रखती हैं और उनमें बहुत ज्यादा ईगो है। लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं।'
भरत ने आगे कहा कि, 'ईशा मुझे लेकर काफी ज्यादा पजेसिव नेचर की है वह हमेशा मुझे पकड़कर रखती हैं। मैं अपने पुराने दोस्तों से भी नहीं मिल सकता था क्योंकि वो परेशान हो जाती है। ईशा आगे चलकर बच्चों के लिए भी पजेसिव होगी... वो तो नर्स को भी बच्चे को छूने नहीं देगी।' अब भरत के इस बयान से कहीं ना कहीं ये साबित होता है कि इस तलाक के पीछे ईशा देओल का भी हाथ है।
दरअसल, एक रेडिट यूजर ने दावा किया था कि भरत तख्तानी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेंगलुरू रह रहे हैं। यही वजह है कि ईशा देओल ने उनको तलाक दे दिया है और दोनों पहले ही अलग हो चुके थे। जिसके बाद भरत पर ईशा को धोखा देने का आरोप लगा था। बता दें कि, भरत तख्तानी और ईशा देओल की शादी 29 जून 2012 को हुई थी। दोनों बचपन से ही एक दूसरे से प्यार करते थे। कपल की दो बेटियां भी हैं जिनका दोनों मिलकर अब ध्यान रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications