भाग्यश्री से वीडियो में हुई ऐसी गलती! यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल, Video Viral

मुंबई, 13 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री चाहे फिल्मों में कम दिखाई दे, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्म 'मैंने प्यार किया' से सबकी चहेती बनी भाग्यश्री की फैन फोलोइंग आज भी दूसरी एक्ट्रेसेस से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जाती है, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है, जिसके बाद यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया।

एक्ट्रेस भाग्यश्री को किया जमकर ट्रोल

एक्ट्रेस भाग्यश्री को किया जमकर ट्रोल

साल 1989 में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्‍यार किया' से एक रात में स्टारडम का स्वाद चखने वाली भाग्यश्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 50 की उम्र पार कर चुकी एक्ट्रेस आज भी बेहद खूबसूरज नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ बैंकॉक में मस्ती करते एक वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर उनके फैंस ने काफी प्यार बरसाया, लेकिन अब उनकी लेटेस्ट वीडियो ने यूजर को ट्रोल करने पर मजबूर कर दिया।

झाड़ू लगाते हुए किया वीडियो पोस्ट

झाड़ू लगाते हुए किया वीडियो पोस्ट

इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल करने के बाद एक्ट्रेस ने शादी कर अपनी फैमिली बसाने का प्लान किया और फिर हिमालय से शादी कर अपना पूरा फोकस परिवार पर लगा दिया। हालांकि उन्होंने इंडस्ट्री में कमबैक किया और एक दो फिल्मों में नजर आई, लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए पोस्ट करती हैं। वहीं अब उन्होंने झाड़ू लगाते एक वीडियो शेयर किया है, जिसको देखने के बाद यूजर ने उनकी जमकर खिंचाई कर दी।

घर के अंदर झाड़ू लगाती हुईं नजर आई एक्ट्रेस

घर के अंदर झाड़ू लगाती हुईं नजर आई एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो घर के अंदर झाड़ू लगाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- "मेरा प्री वर्कआउट, कौन कहता है घर का काम अच्छा नहीं होता...इसे सही तरीके से करें और यह हिलने-डुलने का एक शानदार तरीका है, उन सो रही मांसपेशियों को जगाने का।"

'मैम कचरा कहां है?'

'मैम कचरा कहां है?'

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने खिंचाई करते हुए लिखा कि मैम कचरा कहां है? तो दूसरे ने लिखा- फर्श साफ है, कचरा नहीं हैं। एक और यूजर ने लिखा- क्लीन है मैम, उसे और साफ करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। आप भी देखिए भाग्यश्री झाड़ू लगाने का वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+