भभूती जी की 'भाभीजी' को ये क्या हुआ...पति से अलग होकर ऐसा काम करती दिखीं मशहूर एक्ट्रेस, बोली चौंकाने वाली बात
Shubhangi Atre news: 'भाभीजी घर पर हैं' शो फैंस के बीच में बहुत मशहूर है। शो में विभूति नारायण मिश्रा से लेकर अंगूरी भाभी तक में फैंस की जान बसती है। कई बार ऐसा होता है कि शो से जुड़े ये किरदार शो से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। शो में अंगूरी भाभी का रोल प्ले करने वाली शुभांगी का भी हाल कुछ ऐसा ही है।
शुभांगी अत्रे ने शुरुआत में जब शिल्पा शिंदे को रिल्पेस किया था तो उन्हें लेकर यही बातें थीं कि वे शिल्पा शिंदे को रिप्लेस तो कर रही हैं मगर वे शो में वो जान नहीं ला पाएंगी जो शिल्पा लाती हैं। मगर शुभांगी ने अपने टैलेंट से जल्द ही फैंस के इस डर को खत्म कर दिया और फैंस उन्हें भाभीजी के रोल में बेहद पसंद करने लगे।

मगर क्या आप जानते हैं कि तिवारी जी की पत्नी भाभीजी का रियल लाइफ में पति संग रिश्ता कुछ अच्छा नहीं चला। रिश्ते में कई सारे उतार चढ़ाव आ रहे थे, जिसके बाद आखिरकार शुभांगी ने पति से अपनी राहें अलग कर लीं। खुद शुभांगी ने इस बात का खुलासा किया।
एक्ट्रेस ने बातचीत करते हुए ये भी कहा कि वे पति से तलाक का रास्ता नहीं अपनाएंगीं। इसके बाद शुभांगी कुछ ऐसे अंदाज में दिखीं, जिसकी फैंस ने दूर-दूर तक कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल, शिवांगी ने आध्यात्म का रास्ता अपना लिया है। हाल ही में अभिनेत्री ने कोयंबटूर के एक शांत योग और आध्यात्मिक आश्रम में कुछ वक्त बिताया।
अपने एकांतवास के बारे में बात करते हुए बताया कि दूर जाकर एक योगा सेंटर में एक दिन बिताने के बाद उन्हें काफी शांति मिली। आश्रम एक शांत जगह है, जो मुझे ध्यान करने, योग करे और ध्यानलिंग के हरे-भरे वातावरण में घूमने को देता है।












Click it and Unblock the Notifications