Firoz Khan Passes Away: कौन हैं 'भाबीजी घर पर हैं' के डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन, मिमिक्री में नहीं था कोई तोड़
Firoz Khan: सिनेमा जगत से बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। खबर ये कि 'भाभीजी घर पर हैं' शो के फिरोज खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। फिरोज खान की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। चलिये जानते हैं कौन थे फिरोज खान, जिनके टैलेंट के आगे अच्छे-अच्छे हाथ जोड़ लेते थे।
कौन थे फिरोज खान?
बता दें कि फिरोज खान अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के नाम से मशहूर थे। उन्हें सदी के महानायक का डुप्लीकेट यूं ही नहीं कहा जाता था। फिरोज का टैलेंट ऐसा था, जिसकी तारीफ करने से खुद को कोई भी रोक नहीं पाता था।

कैसे हुई मौत?
बताते चलें कि फिरोज खान मेगास्टार अमिताभ बच्चन की जबरदस्त एक्टिंग किया करते थे। 'भाभीजी घर पर हैं' के अलावा उन्होंने 'हप्पू की उलटन पलटन' और 'शक्तिमान' जैसे शोज भी किये हैं। अब एक्टर के निधन से फैंस को गहरा सदमा लगा है। खबरें हैं कि फिरोज खान का निधन हार्ट अटैक से हुआ है।
डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन से हुए फेमस
फिरोज खान के निधन से फैंस काफी दुखी हैं और सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। फिरोज खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अपना टैलेंट दिखाते हुए कई सारे क्लिप्स लोगों के साथ शेयर भी करते थे। उनका इंस्टाग्राम हैंडल भी तमाम उन वीडियोज से भरा हुआ है, जिसमें वे अमिताभ बच्चन की शानदार मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हैं मशहूर
फिरोज खान के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं। एक्टर जैसा टैलेंट बेहद कम ही लोगों में देखने को मिलता है ऐसे में अगर इसे सिनेमा जगत की क्षति कहा जाए तो कुछ भी गलत नहीं होगा। ऐसे में फिरोज खान के अचानक निधन से सिनेमा जगत को गहरा सदमा लगा है। हर कोई एक्टर को श्रद्धांजले दे रहा है।
बताते चलें कि इससे पहले शो में मल्खान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications