शोएब मलिक से पहले सानिया मिर्जा का इस एक्टर पर आया था दिल, करना चाहती थीं शादी, कॉफी विद करण में किया खुलासा

Sania Mirza-Shahid Kapoor Dating Rumours: भारत की टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी में खलबली मच गई है। टेनिस स्टार का पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक हो चुका है। वहीं शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली सानिया मिर्जा से 12 साल का रिश्ता खत्म कर लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शोएब मलिक से पहले सानिया और बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी डेटिंग अफवाह की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी साल 2010 में हुई थी जिसकी वजह से देशभर में खूब बवाल मचा था। लेकिन इससे पहले टेनिस प्लेयर का नाम एक्टर शाहिद कपूर के साथ जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर से ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया।

Sania Mirza

कहा ये भी जाता है कि शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा ने काफी वक्त तक इस रिश्ते को छुपाकर रखा था। यहां तक कि दोनों का शादी करने का भी प्लान था लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। हालांकि शाहिद या सानिया ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया था।

वहीं 'कॉफी विद करण शो' के एक एपिसोड में सानिया मिर्जा से करण जौहर ने शाहिद कपूर के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा था कि क्या उन्हें कभी किसी बॉलीवुड एक्टर ने डेटिंग के लिए अप्रोच किया था? हालांकि सानिया ने इस सवाल का जवाब देने से मना कर दिया था। वहीं करण ने उन्हें याद दिलाया कि वह शाहिद के साथ डेटिंग पर गई थी। इस पर सानिया ने जवाब देते हुए कहा कि, "मुझे याद नहीं है कि यह बहुत पहले था। ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ।"

इसके बाद जब करण जौहर ने सानिया मिर्जा से पूछा कि, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद में से किसके साथ शादी, हुकअप या किसे किल करना चाहेंगी। तो उन्होंने किल करने के लिए शाहिद कपूर का नाम लिया था। बता दें कि, शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा को एकसाथ होटल में देखा गया था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+