सलमान-अजय ने की राजपाल की मदद? रिहाई से पहले पत्नी राधा यादव ने बता दी स्टार्स की सच्चाई, बोलीं- 'मैं आपको'
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav के सपोर्ट में कई सारे एक्टर, डायरेक्टर, सिंगर और नेता आए हैं। वो बीती 5 फरवरी से चेक बाउंस मामले में वो जेल में बंद है। बीते दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह Salman Khan का आभार जताते नजर आए। बताया गया कि वो जेल से बाहर आ गए हैं। लेकिन जांच में पता चला कि यह रिकॉर्डिंग वर्ष 2018 की है और मौजूदा हालात से इसका संबंध नहीं है। सच्चाई यह है कि राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में ही हैं। आज यानी 16 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि समलान खान और अजय देवगन जैसे सितारों ने उनके कर्ज को चुकाने में मदद की है। इस पर उनकी पत्नी राधा यादव ने सच्चाई बताई है।

'ईटाइम्स' से बातचीत में राधा यादव ने बताया, राजपाल बिल्कुल ठीक हैं। जो मुझे अभी तक समझ आ रहा है, तो उस हिसाब से वह ठीक हैं। इस समय हमारा पूरा परिवार साथ है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें जो सपोर्ट और प्यार मिल रहा है, उसके लिए हम सभी बहुत आभारी हैं।' इस पर जब उनसे पूछा गया कि किन एक्टर्स ने मदद की है? सलमान-अजय ने भी मदद का ऐलान किया है। इसके जवाब में राधा ने कहा कि मैं इस समय आपको नाम और नंबर नहीं बता सकती हूं।
यह प्रकरण वर्ष 2010 से जुड़ा है, जब अभिनेता ने फिल्म Ata Pata Lapata के निर्माण के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ऋण लिया था। भुगतान न हो पाने के कारण चेक बाउंस हुए और कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। समय के साथ ब्याज जुड़ने से देनदारी बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अदालत के आदेश के बाद राजपाल ने 5 फरवरी को आत्मसमर्पण किया। बता दें, 12 फरवरी को Delhi High Court ने जमानत देने से इनकार किया और देरी पर कड़ी टिप्पणी भी की थी। अदालत ने कहा कि कई अवसर दिए जाने के बावजूद कर्ज का निपटारा समय पर नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications