'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग शुरू करने के लिए सलमान खान ने चुनी खास तारीख, लोकेशन का भी हुआ खुलासा
Battle Of Galwan Update: सलमान खान अपनी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिल्म से सलमान का पहला लुक भी आ गया है। मेकर्स ने इसे मोशन पोस्ट के जरिए दिखाया है। पोस्टर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि सलमान अपना दमदार कमबैक करने के लिए तैयार हो गए हैं। जबसे खबरें आई हैं कि सलमान ये फिल्म कर रहे हैं। उनके फैंस हर छोटे बड़े अपडेट्स के लिए बेताब रहते हैं। इसी बीच फिल्म की शूटिंग डेट से लेकर लोकेशन तक का अपडेट सामने आया है।
Bollywood Bubbly की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग सलमान खान 15 अगस्त से शुरू करेंगे। इसका पहला शेड्यूल लद्दाख में पूरा किया जाएगा। इसके बाद मुंबई में एक बड़े स्टूडियो में शूट करेंगे। बचा हुआ शेड्यूल कश्मीर में शूट करेंगे। इन सारे शेड्यूल में सलमान खान रहेंगे। लद्दाख में फिल्म के फाइट सीक्वेंस शूट किए जाने की खबरें हैं।

सलमान इस फिल्म के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। लद्दाख में लो ऑक्सीजन इलाके में फिल्म की शूटिंग होनी है। ऐसे में वो इसकी भी ट्रेनिंग ले रहे हैं। फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया और साकिब सलीम के होने की खबरें हैं। फिल्म राइटर शिव अरूर और राहुल सिंह की नॉवेल इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर बेस्ड है। इस बुक का चैप्टर शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) की गाथा पर आधारित है। सलमान उन्हीं का किरदार निभाते नजर आएंगे।
शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। कर्नल बाबू 2020 में चीन-भारत झड़प के दौरान कार्रवाई में शहीद हुए थे। उनका जन्म 1982 में सूर्यापेट तेलंगाना में हुआ था। उनके पिता एक बैंकर और मां होममेकर थीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोरुकोंडा स्थित सैनिक स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पुणे की नेशनल डिफेंस अकेडमी से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी से की। कर्नल बाबू ने साल 2004 में आर्मी जॉइन की। उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई। 2019 में संतोष बाबू को प्रमोट कर कर्नल बना दिया। 15 साल की सर्विस के दौरान कर्नल बाबू की तैनाती कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और चाइना बॉर्डर पर रही। साल 2007 में उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर आर्मी ऑपरेशन के दौरान तीन घुसपैठियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications