बप्पी दा का गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार, अमेरिका से बेटे के आने का है इंतजार

नई दिल्ली, फरवरी 16। फेमस सिंगर बप्पी लहरी के निधन के बाद पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। 69 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस बीच जानकारी है कि बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। उनके परिवार की ओर से ये जानकारी दी गई है। परिवार के एक सदस्य ने बताया है कि बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार 17 फरवरी को किया जाएगा, क्योंकि उनका बेटा अमेरिका में है, जो इंडिया के लिए निकल चुका है, इसलिए उसके आने पर ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Bappi lahri

एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे बप्पी दा

परिवार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, "यह हमारे लिए एक गहरा दुखद क्षण है। हमारे प्यारे बप्पी दा नहीं रहे। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर को किया जाएगा। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए आपका प्यार और आशीर्वाद मांग रहे हैं।" आपको बता दें कि बप्पी लहरी पिछले महीने से मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि उन्हें 15 फरवरी को छुट्टी मिल गई थी, लेकिन मंगलवार को उनकी स्थिति बिगड़ी और उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीती रात पौने 12 बजे के करीब हुई मृत्यु

जानकारी के मुताबिक, बप्पी लहर की सीने में इन्फेक्शन की शिकायत थी। बार-बार उनकी यह तकलीफ बढ़ रही थी। पिछले 29 दिन से बप्पी लहरी जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थे। बीती रात करीब 11.45 बजे उनकी मृत्यु हो गई। प्यार से बप्पी दा के नाम से जाने जाने वाले बप्पी लहर अपने पॉप म्यूजकि के लिए जाने जाते थे। 80 और 90 के दशक में बप्पी लहरी को डिस्को किंग के रूप पहचाना जाने लगा। बप्पी लहरी के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी, ​​बेटी रीमा, जो एक गायिका भी हैं, और बेटा बप्पा लहरी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+