अजय देवगन, अक्षय कुमार समेत फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने दी बप्पी दा को श्रद्धांजलि

मुंबई, 16 फरवरी। बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी संगीत और गायकी से अलग पहचान बनाने वाले बप्पी लहरी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 69 वर्ष की आयु में बप्पी लहरी के निधन से उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बप्पी लहरी के निधन पर दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री ने बप्पी लहरी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, श्री बप्पी लहरी जी का संगीत ऊर्जा से भरा था, वह भावनाओं को खूबसूरती से जाहिर करते थे। हर पीढ़ि के लोग बप्पी लहरी के संगीत से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। उनका जिंदादिल स्वभाव हर किसी को याद आएगा। उनके निधन पर मैं दुख जाहिर करता हूं, बप्पी लहरी जी के परिवार और उनके चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना, ओम शांति।

Recommended Video

    Bappi Lahiri Passes away: नहीं रहे दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी | वनइंडिया हिंदी
    bappi

    वहीं फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट करके लिखा आज हमने संगीत उद्योग का एक और बेशकीमती हीरा खो दिया। बप्पी दा आपकी आवाज लाखों लोगों के डांस करने की वजह थी, जिसमे मैं भी शामिल हूं। आपने अपने संगीत से हमारे जीवन में जो खुशियां लाई उसके लिए शुक्रिया। मेरी दिल से आपके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करता हूं, ओम शांति। वहीं रवीना टंडन ने ट्वीट करके लिखा, आपके संगीत को सुनते हुए मैं बड़ी हुई, बप्पी दा, आपका अपना अंदाज था, आप हमेशा हमारे चेहरे पर मुस्कान लाते थे, आपा संगीत हमेशा जिंदा रहेगा।

    अजय देवगन ने ट्वीट करके लिखा, बप्पी दा बेहतरीन इंसान थे, लेकिन उनके संगीत में एक धार थी। वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री मे कंटेंप्रेरी संगीत को लेकर आए, चलते-चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर, दादा आपको हम हमेशा याद करेंगे। निम्रत कौर ने लिखा आग स्वर्ग के दरवाजे और चमकने लगे, एक बेहतरीन युग के लिए शुक्रिया बप्पी दा। मधुर भंडारकर ने लिखा, मैं दिग्गद संगीत निर्माता बप्पी दा की मौत की खबर सुनकर चकित हूं, उन्होने मेरी फिल्म इंदू सरकार में गाना गाया था, मुझे उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मैं संवेदना जाहिर करता हूं।

    सुजोय घोष ने ट्वीट कर लिखा, लंबी जिंदगी जियो बप्पी दा, दिग्गज मरा नहीं करते। बता दें कि बप्पी लहरी को उनके चाहने वाले बप्पी दा कहते ते। बप्पी दा ने हिम्मतवाला, डिस्को डांसर, शराबी, एडवेंचर ऑफ टार्जन, डांस डांस, सत्यमेव जयते, कमांडो, आज के शहंशाह, थानेदार, नंबरी आदमी, शोला और शबनम जैसी फिल्मों में अपना संगीत दिया था। आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन खान के के साथ भी उन्होंने काम किया था, फिल्म जख्मी में बप्पी दा ने संगीत दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+