'न कोई पछतावा न कोई अफसोस', बादशाह ने एक्स वाइफ जैस्मीन से तलाक पर किया चौंकाने वाला खुलासा
Badshah On His Separation With Wife: फेमस सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। वह अपने रैपिंग से धमाल मचा देते हैं। बादशाह के सुपरहिट गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं।
रैपर बादशाह की पर्सनल लाइफ
बादशाह हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखते हैं और इसे लेकर सुर्खियों में आना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। आपको बता दें कि बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी जेसी ग्रेस मसीह सिंह है।

2020 में बादशाह और जैस्मिन हुए थे अलग
साल 2020 में बादशाह और जैस्मिन अलग हो गए थे। वहीं हाल ही में, बादशाह ने बताया कि आखिर पत्नी जैस्मीन के साथ उनका रिश्ता क्यों खराब हो गया था। ऐसी क्या वजह थी कि दोनों को अलग होना पड़ा था। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की है।
बादशाह पत्नी जैस्मीन से क्यों हुए थे अलग?
-हाल ही में रैपर और सिंगर बादशाह पॉडकास्ट, प्रखर के प्रवचन पर पहुंचे थे। इस दौरान रैपर-सिंगर ने खुलासा किया कि उन्होंने और उनकी एक्स वाइफ जैस्मीन ने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन कुछ सही नहीं हो पाया।
-बादशाह ने कहा- पत्नी से अलग होने की बात है तो न मुझे इसका कोई पछतावा है न कोई अफसोस, क्योंकि हम दोनों ने सब कुछ करने की कोशिश की थी। हमने अपना बेस्ट किया और हमारे पास जो कुछ भी था वह सब दिया।
-बादशाह ने आगे कहा- हम सैपरेट हो गए क्योंकि ये हमारी बेटी के लिए हेल्दी नहीं था। मैं अपनी बेटी से मिल पाता हूं लेकिन उतनी बार नहीं क्योंकि वह लंदन में रहती है।
बादशाह का बेटी के साथ बॉन्डिंग
-बादशाह ने अपनी बेटी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। बादशाह ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ बेहद फ्रेंडली रहते हैं और उनकी बेटी को लगता है कि उनके पिता काफी कूल हैं।
-बादशाह ने कहा- मेरी बेटी मेरे कॉन्सर्ट में जाती है। उसे मैं कूल डैडी लगता हूं लेकिन वह मेरी फैन नहीं है। वह ब्लैकपिंक सुनती है। एक म्यूजिशियन होते हुए अपनी बेटी के लिए किसी दूसरे म्यूजिशियन का सामान खरीदना थोड़ा पेनफुल होता है।
बादशाह के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस का जुड़ा नाम
वहीं बादशाह का नाम पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया अमीर के साथ जोड़ा जा रहा है। खबर थी कि बादशाह एक्ट्रेस हानिया को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में विदेश में वेकेशन इन्जॉय करते हुए स्पॉट किया गया था। हालांकि एक्ट्रेस ने कहा था कि बादशाह उनके अच्छे दोस्त हैं। वह काफी रियल और सिंपल इंसान हैं इसलिए दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।












Click it and Unblock the Notifications