Badshah ने ईशा रिखी को बनाया 'बेगम', गुपचुप शादी, 5 महीने में लिया तलाक, चुप्पी और डर के पीछे क्या है कहानी?

Badshah and Isha Rikhi: पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले कुछ महीनों में उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा हुई है। पहले रैपर और सिंगर बादशाह के साथ उनकी गुपचुप शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं और अब दोनों के अलग होने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के महज 5 महीने बाद ईशा रिखी और बादशाह ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

बादशाह-ईशा रिखी का खत्म हुआ रिश्ता?
इसी बीच ईशा रिखी का नाम सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' से भी जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वो शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं। हालांकि ईशा ने अभी तक बिग बॉस 20 में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों के बीच शो में उनकी संभावित एंट्री ने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

Badshah

कौन हैं ईशा रिखी?

-ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में पंजाबी फिल्म जट बॉयज पुत्त जट दे से की थी। इसके बाद वह कई पंजाबी फिल्मों में नजर आईं। ईशा ने साल 2018 में फिल्म नवाबजादे के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था।

-हालांकि साल 2019 के बाद से ईशा रिखी बड़े पर्दे से काफी दूर हैं और उन्होंने कोई नया एक्टिंग प्रोजेक्ट नहीं किया है। बताया जाता है कि ईशा रिखी ने 12वीं कक्षा में पढ़ने के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में भी काम किया था।

कैसे शुरू हुई थी ईशा रिखी और बादशाह की लव स्टोरी?

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा रिखी और बादशाह की पहली मुलाकात साल 2021 में कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को लोगों की नजरों से दूर रखा था।

-बताया जाता है कि शादी से पहले बादशाह और ईशा रिकी करीब चार साल तक रिलेशनशिप में थे। इसके बाद मार्च 2026 में दोनों ने कथित तौर पर शादी कर ली। इस शादी की खबर उस वक्त सामने आई, जब ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे।

-हालांकि उस समय बादशाह और ईशा रिखी ने अपनी शादी को लेकर ज्यादा सार्वजनिक चर्चा नहीं की। जून 2026 में ईशा ने सोशल मीडिया पर हुए आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की बात स्वीकार की थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रैपर बादशाह के साथ अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

जुलाई में रिश्ते में अनबन की खबरों ने पकड़ा था जोर

-शादी के कुछ ही महीनों बाद ईशा रिखी और बादशाह के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगी थीं। जुलाई 2026 में ईशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देखा गया।

-ईशा ने उस पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए डर, चुप्पी और एक मुश्किल रिश्ते का जिक्र किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था- कुछ संघर्ष ऐसे होते हैं, जिनके निशान बाहर दिखाई नहीं देते। उन्होंने ये भी कहा था कि लंबे समय तक वह डर की वजह से चुप रहीं और उन्हें लगता था कि चुप रहना ही उनके लिए सुरक्षित विकल्प है। ईशा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि उस समय उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम लेकर कोई आरोप नहीं लगाया था।

ईशा रिखी की मां की पोस्ट भी हुई थी वायरल

इसी दौरान ईशा रिखी की मां ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कर्म और इंसाफ से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इन पोस्ट्स को बादशाह से जोड़कर देखना शुरू कर दिया था। उनकी पोस्ट में इस बात का जिक्र था कि किसी के साथ गलत करने का परिणाम एक न एक दिन सामने आता है और कर्म से कोई बच नहीं सकता। हालांकि इन पोस्ट्स के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर बादशाह का नाम नहीं लिया था।

बादशाह ने अलग होने के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

अब बादशाह और ईशा रिखी के अलग होने की पुष्टि के बाद रैपर की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है। बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है- आम लोग छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जबकि प्रोफेशनल लोग बारीकियों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। बादशाह ने अपनी इस पोस्ट में ये स्पष्ट नहीं किया कि वह किस संदर्भ में बात कर रहे हैं लेकिन ईशा से अलग होने की खबर के तुरंत बाद पोस्ट सामने आने के कारण फैंस इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।

आपसी सहमति से अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी

बादशाह ने सोशल मीडिया के जरिए ईशा रिखी से अलग होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की और कहा कि इस मामले में यही उनका एकमात्र बयान है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके रिश्ते को लेकर आगे किसी तरह की अटकलें या अनुमान न लगाए जाएं।

अब 'बिग बॉस 20' में दिखेंगी ईशा रिखी?

-ईशा रिखी का नाम अब 'बिग बॉस 20' के संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल किया जा रहा है। शो का प्रीमियर आगामी 6 सितंबर 2026 को होने वाला है और सलमान खान इसे होस्ट करेंगे। हालांकि ईशा ने अभी तक शो का हिस्सा बनने की खबर को खुद कन्फर्म नहीं किया है।

-अगर ईशा वाकई 'बिग बॉस 20' के घर में एंट्री करती हैं, तो उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हालिया खबरों के बीच दर्शकों की नजरें उनके सफर पर जरूर रहेंगी। अब देखना होगा कि शो के प्रीमियर के दौरान कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट में ईशा रिखी का नाम शामिल होता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+