Bad Newz OTT Release: इस दिन फ्री में देख सकेंगे विक्की कौशल की 'बैड न्यूज', जानें कहां देखें ये फिल्म

Bad Newz OTT Release: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ती डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' कुछ समय पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी।

घर बैठे फ्री में देखें 'बैड न्यूज'
फिल्म 'बैड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई लेकिन लोगों ने इसकी तारीफ की थी। वहीं जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख नहीं पाए थे उनके लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल अब घर बैठे आप इस फिल्म को फ्री में देख सकते हैं।

bad newz

ओटीटी पर फ्री में कब और कहां देखें ये फिल्म

-रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज' के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने सिक्योर किए हैं और गत 31 अगस्त 2024 से फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है।

-ये फिल्म फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर 349 रुपये में रेंट पर अवेलेब है। वहीं कुछ दर्शक अभी भी ओटीटी प्लेटफार्मों पर इस मूवी की फ्री स्ट्रीमिंग का इंतजार कर रहे हैं।

-आपको बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर रिलीज की गई फिल्में आम तौर पर प्लेटफॉर्म पर उनके शुरुआती प्रीमियर के लगभग 10-15 दिनों के बाद मुफ्त स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल कराई जाती हैं।

-इस पैटर्न के बेस पर ये फिल्म सितंबर के दूसरे हफ्ते तक अमेजन प्राइम वीडियो पर मुफ्त में अवेलेबल हो सकती है। हालांकि, इसकी अभी तक कंफर्मेशन नहीं हुई है। अभी भी फिल्म की ओटीटी पर फ्री स्ट्रीमिंग की सटीक तारीख की अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।

क्या है फिल्म की कहानी

-फिल्म 'बैड न्यूज' में दिखाया जाता है कि लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी प्रेग्नेंट हो जाती हैं लेकिन ये नहीं पता कि बच्चा किसका है। उनके एक्स हसबैंड विक्की कौशल का, या उनके बॉस एमी विर्क का।

-डॉक्टर बताते हैं तृप्ति डिमरी का बच्चा दोनों का है और ऐसा लाखों में एक केस होता है, जिसे 'हीट्रोपैटर्नल सुपरफेकेंडेशन' कहते हैं। अब बच्चे का बाप कौन, यही फिल्म की कहानी है। पूरी फिल्म में बच्चे के बाप के बारे में ही पता लगाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+