ऐश्वर्या राय के साथ सरेआम बच्चन परिवार ने ये क्या किया? क्या बहू के साथ हो गई है अनबन? तो क्या सही में......

Aishwarya Rai Video: पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार और उनकी बहू ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय और जया बच्चन के बीच तो शादी के बाद से ही खटपट लगी रहती है लेकिन फिलहाल पूरा बच्चन परिवार ही ऐश्वर्या राय से नाराज नजर आ रहा है।

बच्चन परिवार का वीडियो हुआ वायरल
नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पूरा बच्चन परिवार पहुंचा था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

aishwarya rai

गुजरात से मुंबई लौटा बच्चन परिवार
ऐश्वर्या राय काफी समय बाद अपने सास-ससुर, पति और ननद के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेरेमनी में नजर आईं जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सेरेमनी खत्म होते ही गत 3 मार्च 2024 की रात को ही पूरा बच्चन परिवार गुजरात के जामनगर से मुंबई लौट गया था।

बहू ऐश्वर्या राय को अकेले छोड़ दिया
जामनगर एयरपोर्ट के बाहर बच्चन परिवार के सभी लोग एकसाथ नजर आए। वीडियो में देखा जया सकता है कि कार से उतरत् ही जया बच्चन सबसे पहले एयरपोर्ट की तरफ भागी। उन्होंने पैपराजी की एक नहीं सुनी और सीधे एयरपोर्ट के अंदर एंट्री कर ली। वहीं उनके पीछे अमिताभ बच्चन अपनी लाडली बेटी श्वेता बच्चन और नाती अगस्त्य और नातिन नव्या नवेली के साथ अयरपोर्ट के अंदर चले गए।

ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पीछे रह गईं
इसके बाद अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी अकेले ही एयरपोर्ट के अंदर जाते नजर आए। वहीं बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पीछे रह गईं। ऐश्वर्या राय पैपराजी को देखकर मुस्कुराई भीं और पोज देना भी चाहती थीं लेकिन उन्होंने देखा कि पूरा बच्चन परिवार उन्हें पीछे छोड़कर आगे निकल चुका था। यहां तक कि पति अभिषेक बच्चन भी बिना रुके अंदर एंट्री कर चुके थे।

ऐश्वर्या राय को लेकर लोगों ने कही ये बात
ऐश्वर्या राय को पूरे परिवार ने एकदम पीछे छोड़ दिया था या फिर ये भी कहा जा सकता है कि वह पीछे रह गई थीं। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ऐश्वर्या राय को बुरा लग रहा है कि कोई उनके लिए किसी ने वेट नहीं किया। बहुत ही खराब बर्ताव है ये। वहीं एक शख्स ने लिखा है- क्या परिवार का बहू के साथ मनमुटाव चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+