Baby John: नए साल पर पैसों के लिए तरसी वरुण धवन की 'बेबी जॉन', 8वें दिन हुई इतनी कमाई
Baby John Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' ने लोगों को काफी निराश किया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है। मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ऐसा कुछ कमाल हो नहीं पाया।
'बेबी जॉन' को दर्शकों से नहीं मिला खास रिस्पॉन्स
फिल्म 'बेबी जॉन' गत 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। यहां तक कि नए साल की छुट्टी का भी फिल्म को कोई फायदा नहीं मिला।

दिनभर में 5 करोड़ रुपए तक नहीं कमा पा रही है मूवी
फिल्म 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। इस फिल्म को 28 दिन पुरानी 'पुष्पा 2' ने भी आगे बढ़ने का कोई मौका नहीं दिया है। आपको बता दें कि 'बेबी जॉन' दिनभर में 5 करोड़ रुपए तक नहीं कमा पा रही है।
सलमान खान के कैमियो की हो रही है तारीफ
इस फिल्म में वरुण धवन ने जबरदस्त एक्शन किया है। उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है जो लोगों को पंसद आ रहा है लेकिन इन सबके बावजूद ये एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पा रही है।
'बेबी जॉन' ने 8वें दिन की इतनी कमाई
जानकारी के अनुसार इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़, तीसरे दिन 3.65 करोड़, चौथे दिन 4.25 करोड़, 5वें दिन 4.75 करोड़, छठे दिन 1.85 करोड़ और 7वें दिन 2.15 करोड़ का कारोबार किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
'बेबी जॉन' की 8 दिनों की कुल कमाई
इसी के साथ 'बेबी जॉन' की 8 दिनों की कुल कमाई अब 35.40 करोड़ रुपये हो गई है। बेबी जॉन की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस बहुत ही खराब है। इस फिल्म को क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का कोई फायदा नहीं मिला है। ऐसे में ये फिल्म फ्लॉप होने के कगार पर है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और ये 50 करोड़ रुपए तक नहीं का पाई है।












Click it and Unblock the Notifications