Baby John: ओपनिंग डे पर 'पुष्पा 2' की 21वीं दिन की कमाई को नहीं पछाड़ पाई 'बेबी जॉन', वरुण की फिल्म हुई फुस्स?
Baby John BO Collection Day 1: वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने जबरदस्त बज बनाने की कोशिश की। लगातार प्रमोशनल इवेंट करते रहे। मेकर्स ने इसे क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया। उनका मानना था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। क्योंकि हॉलीडे सीजन है।
बेबी जॉन को इसका किसी भी प्रकार का फायदा नहीं मिला। Sacnilk के मुताबिक वरुण की फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 12.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। ये उनकी पुरानी फिल्मों की ओपनिंग से भी कम है। बता दें, बेबी जॉन से ज्यादा की ओपनिंग वरुण की जुड़वा 2 और ABCD 2 को मिली थी। बेबी जॉन की कम ओपनिंग का कारण अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है।

पुष्पा 2 भले ही 5 दिसंबर को रिलीज हुई हो, लेकिन इसके 21 दिन बाद भी फिल्म ने धूम मचाई हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट की माने तो अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने 21वें दिन 19 करोड़ करोड़ रुपए की कमाई की है। इस लिहाज से पु्ष्पा 2 ने बेबी जॉन को पछाड़ दिया है। फिल्म ने अबतक भारत में 1100 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस वजह से ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि अभी विंटर वेकेशन चल रहे हैं और वीकेंड भी आने वाला है। उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगी।
बता दें, फिल्म बेबी जॉन को बहुत मिले जुले रिव्यू मिले थे। रिव्यूज में वरुण की तारीफ हुई, लेकिन कहानी की बहुत आलोचना हुई। प्रमोशन के दौरान भले ही मेकर्स और वरुण दावा करते रहे हों कि फिल्म थेरी से बहुत अलग है। लेकिन ऐसा फिल्म देखने के बाद लगा नहीं। फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ अहम रोल में थे। फिल्म को कलीस ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications