Lock Upp से बाहर हुईं Babita Phogat, बताया क्‍यों नही दर्शकों को आईं पसंद

Babita Phogat eliminated from the Lock Upp show, got emotional and told she did mistake

नई दिल्‍ली, 21 मार्च । कंगना रनौत का रियालिटी शो लॉकअप दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हो चुका है। तीन हफ्ते से भी कम समय में इस शो की जबदस्‍त टीआपी बन चुकी है। वहीं अब शो में पहलवान बबिता फोगाट जो बड़े-बड़े दावे करते हुए शो में शामिल हुईं थी, उन्‍हें लॉकअप से बाहर कर दिया गया है । शो से बाहर निकलते हुए बबिता फोगाट काफी इमोशनल हो गई और उन्‍होंने ये भी बताया कि आखिर क्‍या वजह थी जो दर्शकों को लुभाने में वो कामयाब नहीं हो पाईं ?

बबिता फोगाट के एलमिनेशन ने सभी को चौंकाया

बबिता फोगाट के एलमिनेशन ने सभी को चौंकाया


कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जा रहे लॉक अप में ये एक और चौंकाने वाला एलमिनेशन देखा गया। सिद्धार्थ शर्मा के बाद एक कैदी बबीता फोगट को शो छोड़ना पड़ा । बहुत उम्मीदों और वादों के साथ शो में शामिल हुई मशहूर पहलवान को लॉक अप जेल से बाहर कर दिया गया है।

Recommended Video

    Lock UPP: Babita Phogat हुईं शो से बाहर, इस वजह से नहीं जीत पाई दर्शकों का दिल | वनइंडिया हिंदी
    मजबूत कंटेस्‍टेंट थीं बबिता फोगाट

    मजबूत कंटेस्‍टेंट थीं बबिता फोगाट

    शो में बबीता ने पायल रोहतगी और स्वामी चक्रपाणि महाराज के साथ एक मजबूत बॉन्डिंग बना ली थी। वह शो में एक मजबूत कंटेस्‍टेंट रही सारे टास्‍क जीतकर अपनी योग्यता साबित की। इसके बावजूद उन्‍हें शो से हटा दिया गया था।

    शो में क्‍यों नहीं आईं दर्शकों को आईं पसंद

    शो में क्‍यों नहीं आईं दर्शकों को आईं पसंद

    जब लॉकअप होस्‍ट कंगना रनौत ने एलिमिनेशन के लिए उनका नाम लिया तो उन्होंने कहा कि शारीरिक ताकत के हिसाब से वह दर्शकों से जुड़ने में कामयाब रहीं लेकिन वो भावनात्मक और मानसिक स्तर पर दर्शकों को अपने से जोड़ नहीं पाई।

    कंगना के इस आरोप पर बबिता ने जताई असहमति

    कंगना के इस आरोप पर बबिता ने जताई असहमति


    कंगना ने बबीता से कहा आपने अपने आपको पूरी तरह इस्‍तेमाल ही नहीं किया । हालांकि बबीता फोगट इससे सहमत नहीं थीं और उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों में इन्‍वेस्‍ट किया और लॉक अप जेल में सभी के साथ अच्‍छा रिलेशन बनाया ।

    1 साल के बेटे को छोड़कर आईं थी बबिता फोगाट

    1 साल के बेटे को छोड़कर आईं थी बबिता फोगाट

    करणवीर और बबीता बॉटम टू में थे और बाद वाले शो से बाहर हो गए। जाते समय बबिता भावुक हो गईं और सभी को गले से लगा लिया। जब बबीता लॉक अप जेल से बाहर निकल रही थी तब पायल की आंखों में आंसू आ गए।बबीता ने शो में अपने एक साल के छोटे से बेटे को छोड़ कर आईं थीं।

    इसे अपना शो न बनाएं

    इसे अपना शो न बनाएं

    वहीं कंगना ने करणवीर को समझदारी से गेम खेलने की चेतावनी दी। कंगना ने उन पर गुस्सा भी किया और कहा मेरी चेतावनियों को गंभीरता से लें, इसे अपना शो न बनाएं। इसके अलावा कंगना रनौत अली मर्चेंट के खेल से निराश थीं और इसलिए उन्होंने नॉमिनेशन के लिए उनका नाम 'चार्ज शीट' में डाल दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+