सुहानी भटनागर की प्रार्थना सभा में शामिल हुईं बबीता फोगाट, फरीदाबाद पहुंच एक्ट्रेस के माता-पिता को संभाला और..

Suhani Bhatnagar Babita Phogat: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर की गत 16 फरवरी 2024 को मौत हो गई है। महज 19 साल की उम्र में एक गंभीर बीमारी के चलते सुहानी भटनागर की मौत हो गई है। वहीं गत 19 फरवरी 2024 को सुहानी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी जिसमें असली बबीता फोगाट शामिल हुई थीं।

सुहानी भटनागर की प्रार्थना सभा
नितेश भारद्वाज के निर्देशन में बनीं फिल्म 'दंगल' की एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर सुनने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं। आपको बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाया था।

Babita Phogat

सुहानी भटनागर के घर पहुंचीं बबीता फोगाट
फिलहाल कुश्तीबाज बबीता फोगाट ने सुहानी भटनागर की प्रार्थना सभा की दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली फोटो में वह हाथ जोड़कर सुहानी की आत्मा की शांति की दुआ कर रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह एक्ट्रेस के माता-पिता के साथ खड़ी हैं, जो बेटी को खोने के गम में टूट चुके हैं और काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

सुहानी भटनागर को बबीता फोगाट ने दी श्रद्धांजलि
इन फोटोज को शेयर करते हुए बबीता फोगाट ने कैप्शन में लिखा है- 'दंगल' फिल्म में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर के मरणोपरांत आज उनके फरीदाबाद आवास पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों को सांत्वना दी व शोक संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।

सुहानी के निधन पर बबीता फोगाट का पोस्ट
आपको बता दें कि सुहानी भटनागर के निधन के तुरंत बाद भी बबीता फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी संवेदना जाहिर की थी। उन्होंने एक्ट्रेस की फोटोज का एक कोलाज शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था- फिल्म 'दंगल' में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में संसार से चला जाना अत्यंत दुखद है!! मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, इस खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और इस दुख की घड़ीं में पूरे परिवार व प्रशंसकों को इसे सहने की हिम्मत प्रदान करे। ॐ शांति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+