'4 अफेयर मत करो, "सैयारा" देखो', Saiyaara देख बाबा परम गुरु हुए इमोशनल, दिया चौंकाने वाला बयान
Saiyaara Baba Param Guru: मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'सैयारा' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है।
'सैयारा' ने 5 दिन में कमाए 150 करोड़ रुपए
'सैयारा' ने रिलीज होने के 5 दिनों के अंदर ही 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने अपना दबदबा बनाया हुआ है लेकिन अब इस मूवी की एंट्री आध्यात्मिक जगत में भी हो गई है।

बाबा परम गुरु ने 'सैयारा' को लेकर कही ऐसी बात
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, आध्यात्मिक गुरु, बाबा परम गुरु ने फिल्म 'सैयारा' देखने के बाद अपने विचार शेयर किए हैं और इसे आज के युवाओं के लिए प्रेम का एक बेहद जरूरी सबक बताया है।
बाबा ने थिएटर में बैठकर खुद देखी ये फिल्म
वीडियो की शुरुआत में बाबा एक थिएटर में बैठे हुए फिल्म में पूरी तरह डूबे हुए दिखाई देते हैं। बाद में, वह कैमरे की ओर देखते हुए कहते हैं- मैंने आज 'सैयारा' फिल्म देखी। आप सोच रहे होंगे कि मेरे जैसे बाबा 'सैयारा' क्यों देखेंगे? लेकिन मैं इस फिल्म के जरिए आपको प्रेम का महत्व समझाने आया हूं।
'आजकल लोगों को चार अफेयर रखने का शौक है'
बाबा परम गुरु आगे कहते हैं- आजकल लोगों को चार अफेयर रखने का शौक है, इसलिए इस दौर में इस तरह की फिल्म समय के अनुकूल है। मुझे लगता है कि इस देश के युवाओं को प्यार की कीमत समझने और उसमें ईश्वर को खोजने के लिए ये फिल्म देखनी चाहिए।
फिल्म में जुड़ा नया आध्यात्मिक आयाम
फिल्म सैयारा को लेकर बाबा परम गुरु की बातों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वहीं भावनात्मक रूप से भरपूर इस फिल्म में एक नया आध्यात्मिक आयाम जोड़ दिया है। आपको बता दें कि सैयारा को देश भर के फिल्म प्रेमियों से इमोशनल प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
'सैयारा' देखते ही फूट-फूट कर रो पड़े लोग
कुछ लोग फिल्म 'सैयारा' देखते ही फूट-फूट कर रो पड़े हैं जबकि कुछ ने थिएटर के गलियारों में डांस करना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जबरदस्त चर्चा हो रही है। फिल्म देखने के बाद लोह ब्रेकअप की दुखद कहानियों से लेकर उत्साहपूर्ण जश्न तक मनाने में जुटे हुए हैं।
सेलेब्स भी कर रहे हैं फिल्म की तारीफ
-कई सेलिब्रिटीज ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। रणवीर सिंह ने अहान पांडे और अनीत पड्डा को अभूतपूर्व कहा है। वहीं आलिया भट्ट ने कहा है कि ये फिल्म शब्दों से परे है।
-वहीं साउथ के फेमस एक्टर महेश बाबू ने इसे बॉलीवुड में मधुरता और अर्थ वापस लाने वाली फिल्म कहा है। इसके अलावा दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है- इसने मुझे याद दिलाया कि मुझे फिल्मों से प्यार क्यों हुआ। शुक्रिया, सैयारा।
-फिल्म की कहानी से लेकर एक्टर्स की दमदार एक्टिंग और साउंडट्रैक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के टाइटल ट्रैक ने हाल ही में स्पॉटिफाई में टॉप 10 ग्लोबल चार्ट में एंट्री कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications