Baaghi 4 OTT Release: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ओटीटी पर रिलीज, कैसे और कहां देखें ये फिल्म?
Baaghi 4 OTT Release: एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' जो पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब आखिरकार ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। बड़े पर्दे पर फिल्म का प्रदर्शन भले ही उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर दर्शकों में फिर से उत्साह देखा जा रहा है।
कब और कहां देखें 'बागी 4'?
फिल्म 'बागी 4' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम हो रही है। ये फिल्म आज यानी 17 अक्टूबर 2025 से रेंट (Paid Viewing) पर उपलब्ध है।

एक्शन-थ्रिलर फिल्म का लें मजा
हालांकि आगामी 31 अक्टूबर 2025 से प्राइम यूजर्स इस फिल्म को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकेंगे। जिन दर्शकों ने फिल्म बागी 4 को थिएटर में मिस कर दिया था, अब वह घर बैठे इस एक्शन थ्रिलर का लुत्फ उठा सकते हैं।
सिनेमाघरों में फीका रहा प्रदर्शन
5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई 'बागी 4' साल की सबसे चर्चित एक्शन फिल्मों में से एक थी। ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद माना जा रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी, लेकिन नतीजा उलटा निकला।
'बागी 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और स्टारकास्ट
-बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए था लेकिन इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 47.40 करोड़ रुपए की ही कमाई की। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 9.96 करोड़ रुपए का था। कुल मिलाकर, फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 66.39 करोड़ रुपए की ही कमाई की है।
-ऐसे में 'बागी 4' साजिद नाडियाडवाला की सफल फ्रैंचाइजी की पहली ऐसी फिल्म बन गई जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ हरनाज कौर संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त लीड रोल में नजर आए हैं।
-वहीं श्रेयस तलपड़े ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है। निर्देशन की कमान ए हर्ष ने संभाली है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और इमोशनल टच है, लेकिन स्क्रिप्ट और स्टोरी टेलिंग दर्शकों से कनेक्ट नहीं कर पाई है।
ओटीटी पर फिल्म को मिला दूसरा मौका
-फिल्म 'बागी 4' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीक्वेंसेस और फिल्म के विजुअल्स को ओटीटी पर नए दर्शक वर्ग से सराहना मिल सकती है।
-आपको बता दें कि 'बागी 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भेल ही कमजोर रहा हो लेकिन ओटीटी पर ये फैंस के लिए एक नया मौका लेकर आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।












Click it and Unblock the Notifications