'आयुष्मति गीता मैट्रिक पास' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, इस गंभीर विषय पर बेस्ड है फिल्म

फिल्म "आयुष्मति गीता मैट्रिक पास" का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ये फिल्म लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण दोनों विषयों पर मुखरता से बात करती है। ट्रेलर इमोशनल डायलॉग से खुलता है। दुनिया सिर्फ़ दो हिस्सो में बटी हैं एक औरत और एक मर्द।

ayushmati geeta metric pass

गांव के परिवेष में पली बढ़ी एक लड़की गीता फ़िल्म का सेंट्रल कैरेक्टर है। गीता को एक लड़के से प्रेम हो जाता है, मगर हर लव स्टोरी की तरह इसमें भी दोनों शादी के सपने देखते हैं। लेकिन दोनों की शादी में बाधा आती है। दरअसल लड़की के पिता अपनी बेटी की शादी तब करने को कहते हैं जब वह मैट्रिक पास कर ले।

अच्छी है कहानी
गीता के पिता ने गांव में न केवल अपनी बेटी को स्कूल भेजने की पहल की, बल्कि उसने यह भी सुनिश्चित किया कि शिक्षा उसकी बेटी के जीवन का जरूरी हिस्सा हो। इसी क्रम में आगे कई मोड़ आते हैं और तेजी से बदलते घटनाक्रम दर्शकों की रुचि को कायम रखते हैं। ट्रेलर में फिल्म की कहानी स्पष्ट रूप समझ आती है। फिल्म बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वाले नारे के भी बुलंद करती है।

प्रदीप खेरवार ने किया डायरेक्ट
हालांकि ट्रेलर थोड़ा धीमा लगता है। लेकिन फिल्म का विषय ऐसा है कि आपको फिल्म देखना चाहिए। ट्रेलर में म्यूज़िक भी अच्छा समझ आता है। फिल्म में कशिका कपूर, अनुज सैनी और अतुल श्रीवास्तव और अल्का अमीन जैसे एक्टर्स हैं। इसे प्रदीप खेरवार ने डायरेक्ट किया है।

18 अक्टूबर को रिलीज़ होगी फिल्म
कशिका कपूर इस फ़िल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। वो गीता के रोल में दिखेंगी। अनुज सैनी एक आदर्श पुरुष कुंदन के रोल में हैं। गुड आईडिया फिल्म्स और स्पंक प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फ़िल्म के निर्माता प्रदीप खैरवार, शानू सिंह राजपूत, सह निर्माता जेके एंटरटेनमेंट व पेंटेक इंटरनेशनल हैं। फैमिली ड्रामा फ़िल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के वाराणसी और चंदौली में हुई है। 18 अक्टूबर 2024 को फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+