सफलता मिलते ही आयुष्मान खुराना ने ताहिरा से तोड़ा रिश्ता, दूसरी लड़कियों के चक्कर में किया था ब्रेकअप
Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap Breakup: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। लेकिन एक वक्त था जब वह इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हालांकि उस वक्त एक्टर की पत्नी ताहिर कश्यप ने उनका पूरा साथ दिया था। आज दोनों बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं।
हालांकि हर लव स्टोरी की तरह आयुष्मान खुराना और ताहिरा के बीच भी कई उतार-चढाव लेकिन इस सबके बावजूद ये कपल हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करता है। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2008 में शादी कर ली थी। इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि एक बार उन्होंने ताहिरा से ब्रेकअप कर लिया था।

आयुष्मान खुराना ने बताया कि जब वह रोडीज जीतने के बाद धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ने लगे थे तो उन्होंने ताहिरा से ब्रेकअप कर लिया था। उस दौरान एक्टर चंडीगढ़ में काफी फेमस हो गए थे और धीरे-धीरे उन्हें काम मिलने लगा था। एक्टर ने कहा कि, 'मुझे उस वक्त लोगों से काफी प्रसिद्धि मिलने लगी थी और इस वजह से मैंने ताहिरा से ब्रेकअप कर लिया था और कहा कि मैं अपनी जिंदगी जीना चाहता हूं।'
आयुष्मान खुराना ने कहा कि, 'सफलता मिलने की वजह से मुझे कई लड़कियां भी पसंद करने लगी थीं और मैं दूसरी लड़कियों की तरफ खिंचा जा रहा था। लेकिन जब मैंने ताहिरा से ब्रेकअप कर लिया था तो 6 महीने बाद ही मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ और मैं ताहिरा के पास वापस लौट गया था।'
अब आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप बॉलीवुड सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बता दें कि, आयुष्मान हमेशा अपनी पत्नी ताहिरा को सपोर्ट करते हैं। जब ताहिरा को साल 2018 में कैंसर हो गया था तो एक्टर ने फिल्मों से ब्रेक लेकर उनका अच्छे से इलाज कराया और पूरी तरह ध्यान रखा था।












Click it and Unblock the Notifications