Dream Girl 2 BO Day 2: 'पूजा' बनकर फिर आयुष्मान खुराना ने जीता फैंस का दिल, दूसरे दिन किया शानदार कलेक्शन

Dream Girl 2 Day 2nd Collection: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फैंस की तरफ से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया।

ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई छलांग
25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' ने शानदार ओपनिंग की। अनेक और 'डॉक्टर जी' जैसी फिल्मों के बाद आयुष्मान खुराना की ये फिल्म उनके करियर में सबसे लकी साबित हो सकती है। पहले दिन की कमाई के मुताबिक ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त छलांग लगाई है।

ayushmann khurrana

फिल्म ने दो दिन में की इतने करोड़ की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 10.69 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस किया था। इसी के साथ ये फिल्म एक्टर के करियर में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। वहीं दूसरे दिन का 14 करोड़ की कमाई की। दोनों दिन का कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने दो दिन में 24.69 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली।

एक्टर ने पूजा बनकर जीता फैंस का दिल
बता दें कि, साल 2019 में रिलीज हुई ड्रीम गर्ल का ये सीक्वल है। उस वक्त आयुष्मान खुराना ने पूजा बनकर खूब फैंस को एंटरटेन किया था। अब ड्रीम गर्ल 2 में एक्टर का पूजा का अवतार देखकर फैंस हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए। इस बार नुसरत भरूचा की जगह अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आईं। इसके अलावा फिल्म की लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है जो कि, दर्शकों को कॉमेडी का फुल डोज दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+