An Action Hero First Look: आयुष्मान खुराना का दिखा अनदेखा एक्शन अवतार, फिल्म की रिलीज डेट से उठा पर्दा
आयुष्मान खुराना अब फिल्म डॉक्टर जी के बाद अपनी अगली एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है।
Action Hero First Look: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की गिनती उन एक्टर्स में होती है जो हर बार अपनी अगली फिल्म में सबसे हटकर स्टोरी लेकर आते हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म डॉक्टर जी में देखा गया। जिसे फैंस की ओर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब कॉमेडी ड्रामा फिल्म के बाद जल्द ही आयुष्मान एक्शन मोड में नजर आएंगे। जी हां एक्टर अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं जिसका फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है।

एक्शन मोड में नजर आए आयुष्मान
दरअसल, आयुष्मान खुराना बीते कुछ समय से अपनी अगली फिल्म 'एक्शन हीरो' को लेकर चर्चा में थे। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में आयुष्मान खुरान एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। साथ ही बंदूक के साथ पोज देते हुए एक्टर का यह लुक काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है। इस लुक में एक्टर के चेहरे पर कई चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस पोस्टर को आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए फिल्म और ट्रेलर के रिलीज डेट की भी जानकारी दी है। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन पर लिखा, " फटा पोस्टर और निकला एक्शन हीरो, लड़ने की एक्टिंग तो कर ली, क्या असलियत में लड़ पाऊंगा ? एन एक्शन हीरो का ट्रेलर 11 नवंबर, 2022 को रिलीज हो रहा है।" बता दें कि ये पोस्टर कुछ देर पहले ही शेयर किया गया है जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications