अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन से पहले फैन ने राम चरण को गिफ्ट की हनुमानजी की मूर्ति, जानें क्या है इसमें खास
Ram Mandir Ram Charan: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज यानी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होने जा रहा है। इस समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से कई सेलेब्स भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं। रणबीर कपूर से लेकर कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन सभी सेलेब्स अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं।
फैन ने राम चरण को दी हनुमान जी की मूर्ति
बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं गत 21 जनवरी 2024 को अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले साउथ के फेमस एक्टर राम चरण हैदराबाद में अपने घर के बाहर फैंस से मिले थे। एक फैन ने उन्हें खास गिफ्ट दिया है। खबर है कि फैन ने राम चरण को हनुमानजी की मूर्ति गिफ्ट की है।

हनुमान जी की मूर्ति है बहुत ही खास
आपको बता दें कि राम चरण को फैन ने जो हनुमान जी की मूर्ति दी है वो बहुत ही खास है। इस मूर्ति को तमिलनाडु के तंजावुर के फेमस मूर्तिकार अमरनाथ ने बनाया है। 3 फीट की कांस्य की ये मूर्ति फैंस और उनके फेवरेट स्टार के बीच आध्यात्मिक संबंध का एक खास प्रतीक है।
फैन ने इसलिए दी रामचरण को ये मूर्ति
अयोध्या समारोह में शामिल न होने के कारण, फैन ने राम चरण को सौंपने के लिए एक मूर्ति बनाने का फैसला किया है और इसे अयोध्या राम मंदिर में प्रस्तुत करने का हार्दिक अनुरोध भी किया है। हनुमान जी की इस मूर्ति के साथ राम चरण और चिरंजीवी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
अयोध्या पहुंच चुके हैं रामचरण और चिरंजीवी
आपको बता दें कि साउथ के फेमस एक्टर्स राम चरण और चिरंजीवी अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्हें आज सुबह हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उनकी एयरपोर्ट से फोटोज भी सोशल मीडिया पर ेतजी से वायरल हो रही हैं।
रजनीकांत और धनुष भी पहुंच चुके हैं अयोध्या
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और उनके एक्स दामाद और फेमस एक्टर धनुष भी अयोध्या पहुंच गए थे। उनका अयोध्या में बहुत ही धूमधाम से स्वागत हुआ था। रजनीकांत के स्वागत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पवन कल्याण भी पहुंचे अयोध्या
वहीं साउथ फिल्मों के स्टार पवन कल्याण भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। वह गत 21 जनवरी को ही प्रभु श्रीराम की नगर अयोध्या पहुंच चुके थे। उन्होंने वहा पहुंचकर कैमर पर कहा था- इस पल का देश लंबे समय से इंतजार कर रहा था। हम सभी बहुत ही खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications