Asrani Secrets: असरानी की जिंदगी से जुड़े 8 गहरे राज, जिनके बारे में नहीं जानते आप, सामने आया ऐसा सच
Asrani Secrets: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन असरानी का गत 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को निधन हो गया है। 84 साल के असरानी पिछले 5 दिनों से मुंबई के जुहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था।
दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन असरानी की मौत
असरानी के मैनेजर बाबूभाई थिबा ने बताया- असरानी पिछले कुछ समय से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। वह अस्वस्थ थे। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

'असरानी के फेफड़ों में पानी भर गया था'
मैनेजर ने बताया- जांच में पता चला था कि असरानी के फेफड़ों में पानी भर गया था। उना इलाज चल रहा था लेकिन वह रिकवर नहीं कर पाए। आखिरकार दिवाली के दिन उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर
असरानी की मौत से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर असरानी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और याद कर रहे हैं।
असरानी की पत्नी मंजू बंसल ने बताई ऐसी बात
-असरानी के यूं चले जाने से उनका परिवार भी काफी टूट गया है। आपको बता दें कि असरानी की पत्नी मंजू बंसल ने मीडिया को बताया है कि उनके पति बिल्कुल चुपचाप तरीके से जाना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि उनकी मौत पर ज्यादा शोर मचे।
-असरानी की पत्नी मंजू का कहना है कि एक्टर अपनी असल जिंदगी में काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्हें सिंपल चीजें पसंद थीं। उन्हें शो ऑफ करना बिल्कुल नहीं भाता था। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी विवादों से बचते थे। आइए आपको बताते हैं असरानी की जिंदगी से जुड़े कुछ गहरे राज के बारे में।
असरानी की जिंदगी से जुड़े 8 गहरे राज
1. राज कपूर के साथ का विवाद
-असरानी और राज कपूर के बीच कई बातों को लेकर विवाद था। इनमें से एक ऋषि कपूर से जुड़ा हुआ था। दरअसल असरानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऋषि कपूर को फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला इसलिए नहीं मिला था क्योंकि वह 10वीं पास नहीं थे। आपको बता दें कि असरानी उस समय उसी इंस्टीट्यूट में इंस्ट्रक्टर थे। असरानी की ये बात सुनकर राज कपूर काफी गुस्सा हो गए थे।
-इसके अलावा राज कपूर ने असरानी को अपनी एक फिल्म में रोल ऑफर किया था जिसके लिए एक्टर ने बहुत अधिक फीस मांगी थी। असरानी की फीस सुनकर भी राज कपूर काफी नाराज हो गए थे।
2. गुजराती सिनेमा में लीड रोल
-हिंदी सिनेमा में असरानी को कॉमेडियन और सपोर्टिंग एक्टर के रूप में जाना जाता था, लेकिन गुजराती सिनेमा में असरानी ने 1970 और 1980 के दशक में लीड रोल निभाए थे।
-असरानी ने 'अहमदाबाद नो रिक्शावालो', 'सात कैदी' और 'संसर चक्र' जैसी गुजराती फिल्मों में लीड किरदार निभाया था। ये फिल्में गुजराती दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं।
3. प्रोडक्शन कंपनी का सेटअप
साल 1982 में, असरानी ने दिगेश हिंगू, हरीश पटेल, और सलीम परवेज (यूनुस परवेज के बेटे) के साथ एक छोटी गुजराती प्रोडक्शन कंपनी स्थापित की थी। ये कंपनी साल 1996 तक चली थी और अच्छा मुनाफा भी कमाया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना पैसा कपड़ों के कारोबार में निवेश किया, जहां वह काफी नुकसान कर बैठे थे।
4. फिल्म इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर
साल 1988 से 1993 तक, असरानी पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट (अब फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) के डायरेक्टर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई नए कलाकारों को प्रशिक्षित किया था और भारतीय सिनेमा की शिक्षा में योगदान दिया था।
5. राजेश खन्ना के साथ 25 फिल्में
असरानी ने हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ 25 फिल्मों में काम किया था जो एक रिकॉर्ड है। उनकी दोस्ती फिल्म 'बावर्ची' के सेट से शुरू हुई थी और 'नमक हराम' मूवी के बाद ज्यादा गहरी हो गई थी। राजेश खन्ना अक्सर निर्माताओं और निर्देशकों से असरानी को अपनी फिल्मों में शामिल करने की मांग करते थे।
6. "लिफ्ट करादे" वीडियो में खास लुक
अदनान सामी की श्रद्धांजलि में उल्लेखित "लिफ्ट करादे" वीडियो में असरानी ने "शोले" के मूल "जेलर" लुक को बरकरार रखने के लिए विशेष प्रयास किए थे। उन्होंने मूल फिल्म के निर्माताओं से संपर्क किया था और वही विग, मूंछें और वर्दी सुनिश्चित की थी जो उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
7. गंभीर रोल्स में भी दक्षता
आपको बता दें कि असरानी कॉमेडी रोल्स के लिए जाने जाते थे लेकिन उन्होंने 'मुकाबला' (1993) और 'क्यों की' (2005) जैसी फिल्मों में गंभीर रोल्स भी निभाए थे। इन फिल्मों में उन्होंने अपनी अभिनय की गहराई दिखाई थी।
8. किशोर कुमार के साथ गाने
असरानी ने किशोर कुमार के साथ कई गाने गाए हैं, जो उनकी फिल्मों में दिखाए भी गए हैं। "हमारे तुम्हारे" में "अच्छा चलो जी बाबा माफ कर दो" और "फूल खिले हैं गुलशन गुलशन" में "मन्नू भाई मोटर चली पम पम पम" जैसे गाने उनकी यादगार प्रस्तुतियों में से हैं।












Click it and Unblock the Notifications