Asit Modi Net Worth: असित मोदी पर लगा एक्टरों को सैलरी न देने का आरोप, जानें उनकी कुल संपत्ति और कमाई

Asit Modi Net Worth: असिस मोदी ने पर्दे के पीछे रहकर टीवी इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है। साथ ही उन्होंने टीवी से जमकर कमाई भी की है। ऐसे में आज उनके पास करोड़ें की संपत्ति है।

asit modi

Asit Modi Net Worth: टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि तारक मेहता शो के कई कलाकार पिछले कुछ समय से सीरियल के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। जहां कई कलाकारों ने उन पर बुरा बर्ताव करेन का आरोप लगाया है वहीं कुछ एक्टर्स का कहना है कि असित मोदी ने उनको मौखिक रूप से काफी परेशान किया है और कई महीनों से उनकी सैलरी भी नहीं दी है। जानकारी के अनुसार असित मोदी टीवी एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, निर्देशक और नीला टेली फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर भी हैं। आइए आपको बताते हैं असित मोदी की कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।

टीवी इंडस्ट्री से होती है असित मोदी की कमाई
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर मोदी को बेहद कम लोग जानते हैं लेकिन उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर टीवी इंडस्ट्री के लिए बहुत कुछ किया हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उन पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। असित मौदी ने बतौर प्रोड्यूसर टीवी के कई फेमस शो जैसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा, सब खेलो सब जीतो, वाह! वाह! क्या बात है!, कृष्णाबेन खाखरावाला, प्यार में ट्विस्ट, मेरी बीवी वंडरफुल, ये दुनिया है रंगें और हम सब एक हैं, लोगों के सामने पेश किया है।

50 करोड़ रुपए की संपत्ति के हैं मालिक
असित कुमार मोदी ने टीवी इंडस्ट्री से जमकर कमाई की हैं। stardom1.com के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपए से अधिक है। उनकी कमाई मुख्य रूप से टीवी सीरियल्स से होती है। इतना ही नहीं वह कई शॉर्ट फिल्म्स और विज्ञापनों को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को असित कुमार मोदी चेरिटी करने में भी आगे रहते हैं।

मुंबई में है आलीशान बंगला
प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी मुंबई में एक बहुत ही आलीशान बंगले में रहते हैं जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। इस बंगले को उन्होंने बहुत ही प्यार से सजा रखा है। सिर्फ इतना ही नहीं असित कुमार मोदी को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास महंगी गाड़ियों में बीएमडब्ल्यू और पॉर्शे जैसी लग्जीरियस कार शामिल है।

थिएटर से की थी करियर की शुरुआत
असित मोदी ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह थिएटर में एक अभिनेता, टेक्नीशियन और सहायक निर्देशक के रूप में काम करते थे। वह गुजराती पेशेवर स्टेज शो के लिए एक लाइटिंग डिजाइनर के रूप में भी काम कर चुके हैं। गुजरात के रहने वाले असित मोदी ने क्षेत्रीय भाषाओं में भी विभिन्न धारावाहिकों को प्रोड्यूस किया है।

गुजरात के रहने वाले हैं असित मोदी
असित मोदी ने गुजराती टेलीविजन पर साहित्य हस्तियों के साथ भी कई शो बनाए हैं। असित कुमार मोदी ने एक समय पर टीवी के फेमस सीरियल रजनी के प्रोडक्शन, क्रिएटिव टीम और मार्केटिंग को भी संभाला है। असित मोदी का फेमस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 से टीवी पर टेलिकास्ट हो रहा है। इस सीरियल को टीवी पर 15 साल पूरे हो चुके है और ये अभी भी दिखाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+