आसिम रियाज ने एल्विश यादव को दिखाई 'मिडिल फिंगर' तो बौखलाए यूट्यूबर, कहा- 'हमारे सामने करके दिखाओ'
बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की। माना जा रहा है कि, उन्होंने एक्स कंटेस्टेंट आसिम रियाज पर निशाना साधा है।
Elvish Yadav Asim Riaz Controversy: बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव हर तरफ छाए हैं। जब से उन्होंने ये शो जीता उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग और दोगुनी हो गई है। जहां एक तरफ एल्विश यादव को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें उनकी लोकप्रियता चुब रही है।
दरअसल, हाल ही में बिग-बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट आसिम रियाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने एक कॉन्सर्ट के दौरान एल्विश यादव का बिना नाम लिए उन पर तंज कसा। आसिम रियाज स्टेज पर सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हो गए और उन्होंने कहा, 'जितने भी लाइव आकर रिकॉर्ड तोड़ने हैं उनको समझा दो नहीं हो पाएगा।'

आसिम रियाज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, कोई भी उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जगह नहीं ले सकता। इसके बाद उन्होंने अंत में सबके सामने मिडल फिंगर दिखाई। उनके इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये अभिषेक और एल्विश के लिए कहा गया था। अब ऐसे में एल्विश यादर कहां चुप रहने वाले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर आसिम रियाज पर भड़ास निकाली।
एल्विश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, 'भाई का टाइम चला गया। अब भाई लाइमलाइट ले रहे हैं। भाई ने मिडल फिंगर दिखाई। हम कॉन्ट्रोवर्सी से दूर हैं। हमारे आगे करके दिखाओ। हमारे सामने करो तब हम भी देखे। अगर उंगली उठेगी तो पीछे ही जाएगी। हम ना फालतू बोलते और ना ही किसी की बुराई करते। अगर इतना ही होता, तो आगे से मैसेज कर देता। इतनी जलन है तो। लेकिन मुझे लगता नहीं है कि उसमें इतना दिमाग है। तो खैर छोड़ो। कोई बात नहीं।'
बता दें कि, एल्विश यादव के फैंस आसिम रियाज को इस वक्त जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं आसिम रियाज के फैंस दावा कर रहे हैं कि उन्होंने ये बात एल्विश के लिए नहीं कही। दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले के आसपास ही आसिम रियाज का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications