30 साल की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल का Audio Call Leak, शादी के नाम पर लड़के के साथ ये क्या कर दिया?
Ashu Reddy Audio Call Leak: तेलुगू इंडस्ट्री की सोशल मीडिया सेंसेशन आशु रेड्डी, एक बड़े विवाद में घिर गई हैं, जिसने एंटरटेनमेंट जगत में हलचल मचा दी है। शादी के नाम पर धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये ऐंठने के गंभीर आरोपों के बीच उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हुआ है। मामला तब और गरमा गया, जब एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई, जिसमें पैसों को लेकर बातचीत और धमकी जैसी बातें सामने आई हैं।
तेलुगू ब्यूटी आशु रेड्डी के विवाद ने मचाया हंगामा
इन आरोपों के बीच आशु रेड्डी ने भी खुलकर अपना पक्ष रखा है, जिससे ये पूरा विवाद अब और पेचीदा होता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन और तेलुगू ब्यूटी आशु रेड्डी का विवाद इस समय फिल्मी दुनिया में हॉट टॉपिक बना हुआ है। उनके खिलाफ हैदराबाद सेंट्रल क्राइम स्टेशन (CCS) में शादी के नाम पर धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये वसूलने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

बिजनेसमैन सत्यनारायण ने आशु रेड्डी के खिलाफ की शिकायत
खबर है कि शैकपेट के बिजनेसमैन सत्यनारायण ने आशु रेड्डी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दें कि सत्यनारायण ने आशु रेड्डी और उनके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। सत्यनारायण ने आरोप लगाया है कि आशु रेड्डी और उनके परिवार वालों ने उनके बेटे धर्मेंद्र को शादी के नाम पर फंसाया है।
आशु पर लगा करोड़ों रुपए और प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप
-सत्यनारायण का कहना है कि उनके NRI बेटे धर्मेंद्र को बहला-फुसलाकर उससे करीब 9.35 करोड़ रुपये कैश और प्रॉपर्टी ले ली गई है। उन्होंने बताया कि आशु रेड्डी ने उनके बेटे से कई बार कैश में पैसे लिए थे। उन लोगों ने इन पैसों से लग्जीरियस गाड़ियां, फ्लैट और सोना खरीदा है।
-सत्यनारायण ने आरोप लगाया है कि अब आशु रेड्डी और उनके परिवार वाले बिना कुछ कहे ही शादी टाल रहे हैं। सत्यानारायण ने कहा- जब भी शादी का जिक्र होता है, वह लोग टाल देते हैं और आखिर में जब मुझे एहसास हुआ कि हमारे साथ धोखा हुआ है, तो मैं पुलिस के पास गया।
-सत्यनारायण ने कहा- पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की डिटेल्स इकट्ठा कर रहे है। साथ ही बैंक ट्रांजैक्शन और प्रॉपर्टी की खरीद की जांच भी की जा रही है।
आशु रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर दी सफाई
वहीं इस मामले को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन आशु रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुलकर बात की है और सबको जवाब दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है कि उनके खिलाफ आ रही खबरें बिल्कुल झूठी हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी इजाजत के बिना गलत जानकारी फैलाई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आशु रेड्डी की ऑडियो रिकॉर्डिंग हुई थी लीक
-हाल ही में इस मामले में आशु रेड्डी से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग लीक हुई थी। इसमें आशु रेड्डी द्वारा NRI धर्मेंद्र को धमकी देने की बातचीत सामने आई थी। इससे ये मामला और भी विवादित हो गया है। ऑडियो कॉल पर हंगामा हुआ था। रिकॉर्डिंग में आशु कह रही हैं- अभी मैंने जो पैसे लिए हैं, उनमें से सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपये ही दूंगी।
-आशु रेड्डी ने ऑडियो में कहा है- बाकी पैसे मैं सेटलमेंट के बाद दूंगी। अगर तुम मेरे कहेअनुसार पैसे ले लो तो बेहतर होगा, नहीं तो मैं हैरेसमेंट का केस करूंगी। आशु ने धमकी दी कि अगर वह उसकी इजाजत के बिना उसके घर आया और परेशानी खड़ी की तो वह केस करेगी।
-आशु रेड्डी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग में आगे कहा- अगर तुम बिना मेरी बात सुने बड़े लोगों के बीच समझौता करना चाहते हो तो तुम्हें प्रवीणा अक्का और वेणु स्वामी के पास आकर सुलह कर लेनी चाहिए। मैं तुम्हारा चेहरा भी नहीं देखना चाहती। मैं इस मामले पर बात नहीं करना चाहती। ये कॉल सोशल मीडिया पर लीक हो गई और देखते ही देखते वायरल भी हो गई क्योंकि इसमें सेटल करने की धमकी दी गई थी।
कौन हैं आशु रेड्डी? शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का लगा आरोप
-आपको बता दें कि आशु रेड्डी का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। उन्होंने TikTok वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर अरनी पहचान बनाई है। इन वीडियोज के चलते ही सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार हो गई है। वह न सिर्फ जूनियर सामंथा के नाम से मशहूर हुई हैं बल्कि उन्होंने उसी क्रेज के साथ बिग बॉस तेलुगू में भी एंट्री की थी।
-हालांकि आशु रेड्डी बिग बॉस के घर में ज्यादा दिन नहीं टिक पाईं लेकिन शो के बाद भी वह धीमी नहीं पड़ीं। इसके बाद कॉन्ट्रोवर्शियल डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ उनके बोल्ड इंटरव्यू ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई थी। एक एंकर और एक्ट्रेस के तौर पर, वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट्स और वीडियोज से अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। लोग भी उन्हें काफी पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications