जब आशीष विद्यार्थी ने पहली पत्नी से बोला, 'मुझे दूसरी शादी करनी है', फिर एक्टर को मिला ऐसा जवाब
57 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने दूसरी बार शादी करने का फैसला किया। वह अपनी पहली शादी की वजह से बुरी तरह टूट गए थे। उन्होंने पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी से दूसरी शादी करने की बात कही थी।

Ashish Vidyarthi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्टर का पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी से तलाक हो चुका है। इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनर रुपाली बरुआ से दूसरी शादी करने का फैसला लिया। जिसकी वजह से एक्टर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए।
तलाक की वजह से बुरी तरह टूट गए थे आशीष विद्यार्थी
आशीष विद्यार्थी ने दूसरी शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था। एक्टर की तस्वीरें देखकर हर कोई उन्हें इसलिए ट्रोल कर रहा था क्योंकि 57 साल की उम्र में शादी करना फैंस के लिए काफी अजीब था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आशीष विद्यार्थी ने बताया कि वह पहली पत्नी संग अलग होने की वजह से काफी ज्यादा टूट चुके थे।
दूसरी शादी का फैसला नहीं था आसान
आशीष विद्यार्थी के लिए दूसरी शादी करने का फैसला इतना आसान नहीं था। जिस वक्त एक्टर ने यह फैसला लिया तब उनका परिवार ये सुनकर काफी दंग रह गया था। क्योंकि आशीष विद्यार्थी का एक जवान बेटा भी है और उसकी उम्र 23 साल है। ऐसे में उनका बेटा अपने माता-पिता के तलाक से काफी परेशान था। लेकिन इसके बावजूद एक्टर ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया।
आशीष ने पीलू से कही थी दूसरी शादी करने की बात
आशीष विद्यार्थी ने बताया की पहली पत्नी से भले ही उनका तलाक हो गया है लेकिन इसके बावजूद वह एक दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। आशीष ने कहा, 'जब मैं और पीलू अलग हो रहे थे तो मैंने उनसे कहा था कि मैं दूसरी शादी करना चाहता हूं। मैं अपना जीवन आगे अकेले नहीं बिताना चाहता। इसपर पीलू ने उनको दूसरी शादी करने की इजाजत दी थी और कहा था कि, मैं अपनी जिंदगी अलग तरह से देखना चाहती हूं।'
एक्टर को मिला फिर ऐसा जवाब
आशीष विद्यार्थी के मुताबिक, दूसरी शादी करने का फैसला उनका खुद का था। फिलहाल उनकी पहली पत्नी अपने जीवन में अकेले खुश हैं। बता दें कि, ने रूपाली बरुआ से दूसरी शादी की है। वह पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और असम की रहने वाली हैं। दोनों की शादी कोलकाता में करीबी दोस्त और परिवार वालों के बीच हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications