'मुझे दोबारा स्क्रीन पर देखना है?' आशिकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल सालों बाद फिल्मों में करेंगी वापसी? दिया हिंट
Anu Aggarwal Viral Post: फिल्म आशिकी की एक्ट्रेस अनु अग्रवाल 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी लेकिन फिल्म आशिकी से एक्ट्रेस को पहचान मिली।
अनु अग्रवाल ने अपनी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव देखे। एक हादसे की वजह से उनकी जिंदगी पलट गई। एक्ट्रेस ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। अब उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर कर फैंस को फिल्मों में वापसी का हिंट दिया।

अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर उस वक्त की तस्वीर शेयर की जब वह महज 21 साल की थीं और उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'एक बार अभिनेता हमेशा अभिनेता रहता है। मैं अपने किरदार अलग-अलग मूड में निभाती हूं। क्या आप लोग मुझे फिर से वापस स्क्रीन में देखना चाहते हैं।' अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अनु के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हां बिल्कुल हम हमेशा से आपको फिल्मों में देखना चाहते हैं। एक ने लिखा, आप हमेशा से ही खूबसूरत हैं और रहेंगी। एक अन्य यूजर ने लिखा, हां आपको नए अवतार में देखना चाहते हैं। इस तरह से कमेंट कर लोग एक्ट्रेस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
बता दें कि, अनु अग्रवाल की खूबसूरती के लोग दीवाने हुआ करते थे। लेकिन साल 1999 में उनके साथ हुए एक हादसे की वजह चेहरे की सर्जरी करानी पड़ी। दरअसल, मुंबई में एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनकी बाल-बाल जान बची। इस दौरान उनके चेहरे पर कई गंभीर चोटें आई थीं जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और एक्ट्रेस का चेहरा पूरी तरह से बदल गया।












Click it and Unblock the Notifications