आर्यन खान ने डायरेक्टर के तौर पर शूट की एड फिल्म, विज्ञापन में नजर आए पापा शाहरुख खान

Aryan Khan Debut: आर्यन खान ने अपनी पहली ऐड फिल्म शूट की है और इसी के साथ उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में पहली बार अपना हाथ आजमाया है।

aryan khan

Aryan Khan Debut: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी इंडस्ट्री में एंट्री कर ली है। आर्यन खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हालांकि लोग शाहरुख खान के साथ-साथ उनके बेटे आर्यन को फिल्मों में देखना चाहते है लेकिन फिलहाल आर्यन खान ने डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाया है। आपको बता दें कि आर्यन खान ने अपनी पहली एड फिल्म में अपने पापा शाहरुख खान को कास्ट किया है।

आपको बता दें कि शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान अब इस इंडस्ट्री में अपना कदम जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दरअसल आर्यन खान ने अपनी पहली ऐड फिल्म शूट की है और इसी के साथ उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में पहली बार अपना हाथ आजमाया है। इस वीडियो में शाहरुख खान की झलकियां नजर आ रही हैं और ये काफी अलग नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2022 में आर्यन खान ने अपने दोस्तों बंटी और लेटी के साथ अपने लग्जरी स्ट्रीटवेयर ब्रांड के बारे में फैंस को बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। अब इस ब्रांड के नए एड वीडियो में शाहरुख खान की झलक देखी जा सकती है। आर्यन खान ने इस एड फिल्म को देखने के लिए लोगों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है। लोगों की मानें तो आर्यन के लिए ये एक खुशी का खास पल है क्योंकि उन्होंने अपने पहले डायरेक्टोरियल प्रॉजेक्ट में अपने ही पापा शाहरुख को कास्ट किया है। देखें वीडियो-

आर्यन खान के इस एड की फिल्म इंडस्ट्री के काफी लोगों ने जमकर तारीफ की है। बहन सुहाना खान ने भी हार्ट की इमोजी शेयर कर भाई के इस काम पर जमकर प्यार बरसाया है। अब लोग आर्यन खान के इस एड को देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+