जोक पास करने को लेकर हवाई जहाज में ही भिड़ गए आर्य बब्बर और पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में आर्य बब्बर और हवाई जहाज के पायलट के बीच गरमा-गरम बहस होती दिखाई दे रही है।
मुंबई, 20 फरवरी। राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में आर्य बब्बर और हवाई जहाज के पायलट के बीच गरमा-गरम बहस होती दिखाई दे रही है। दरअसल फ्लाइट में आर्य बब्बर ने एक जोक मारा था, जिसके बाद हवाई जहाज के पायलट ने उन्हें कॉकपिट में आने को कहा।जब आर्य बब्बर कॉकपिट में पहुंचे तो हवाई जहाज के पायलट और आर्य बब्बर के बीच बहस छिड़ गई।
यह भी पढ़ें: मां सलमा खान के जन्मदिन पर अर्पिता ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरी पहली दोस्त और बेस्ट फ्रेंड हैं आप

हवाई जहाज में पायलट से भिड़े आर्य बब्बर
जब आर्य बब्बर कॉकपिट में पहुंचे तो हवाई जहाज के पायलट और आर्य बब्बर के बीच बहस छिड़ गई। पायलट के बुलाने पर आर्य बब्बर कॉकपिट के पास पहुंचते हैं और पायलट से कहते हैं, 'जी सर बताएं।' इस पर पायलट उनसे कहता है, 'क्या आपने हम पर कमेंट पास किया? नहीं ना?' आर्य ने कहा, 'जोक? मैं अपने दोस्त के साथ मजाक कर रहा था।' इसके बाद पायलट ने कहा कि उसने सुना कि तुम कह रहे थे कि ये क्या चलाएगा?'

आर्य बोले- यदि आपको कोई दिक्कत थी तो आप मेरी सीट पर आते
इसके बाद दोनों में बहस छिड़ गई। आर्य ने पायलट से कहा, 'क्या आपको उस जोक से कोई दिक्कत थी।' इस पर पायलट ने कहा, 'हां यह अच्छा नहीं लग रहा था।' आर्य ने इसके बाद पूछा, 'क्या आप अपनी पावर का ऐसे इस्तेमाल करना चाहते हो।' पायलट ने कहा, 'नहीं इसमें पावर की कोई बात नहीं है।' आर्य ने इसके बाद कहा कि क्या मैं फ्लाइट से उतर जाऊं। इस पर पायलट ने कहा नहीं। इसके बाद आर्य ने पायलट से कहा, 'यदि आपको कोई दिक्कत है तो आपको मेरी सीट पर मुझसे बात करने आना चाहिए।' यह ठीक नहीं है। देर तक चली इस गर्मा गरम बहस के बाद जब पायलट ने आर्य की तरफ हाथ बढ़ाया तो आर्य ने कहा, 'मैं आपसे हाथ नहीं मिलाना चाहता हूं। आप मुझे अपनी पावर दिखाना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि मैं अपनी सीट से उठकर यहां आऊं और आप से बात करूं।' इसके बाद आर्य यह कहते हुए कॉकपिट एरिया से चले गए कि वह अब और जोक पास करेंगे।

मैने पायलट को लेकर कोई कमेंट पास नहीं किया था
इस घटना के बाद आर्य ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा- पायलट ने चाहे जो सुना हो, लेकिन मैंने वास्तव में ऐसा नहीं कहा कि ये क्या चलाएगा। मैं बस अपने दोस्त से बात कर रहा था जो एक एक्टर का बेटा है। मैंने उससे कहा था, 'भाई, ये भी यहां हैं।' मेरे कहने का मतलब था कि, 'ये भी हमारे साथ ही आ रहे हैं।' मैं अपने दोस्त से बात कर रहा था लेकिन पायलट ने हमारी बातों को गलत समझा।

पब्लिक को दिक्कत न हो इसलिए मैं ही पायलट के पास चला गया
आर्य ने कहा कि इसके बाद एक एयर होस्टेज हमारे पास आई और हमसे पूछा कि क्या हमने पायलट पर कोई कमेंट पास किया है। उसने मुझसे कहा कि आपको पायलट बुला रहे है। मैं हैरान रह गया कि यदि पायलट को मेरे जोक से कोई समस्या है तो उन्हें यहां आकर मुझसे बात करनी चाहिए मैं क्यों वहां जाऊं। लेकिन इसके बाद मुझे लगा कि शायद इससे एयरहोस्टेज को और यात्रियों को परेशानी हो सकती है, इसलिए मैं ही उनके पास चला गया।












Click it and Unblock the Notifications