Arvind Kejriwal Chunav Result: अरविंद केजरीवाल को पसंद हैं बॉलीवुड की ये हीरोइन, सरेआम कह दी थी ऐसी बात
Arvind Kejriwal Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में बीजेपी बढ़त बनाए हुई है। इस दौरान सोशल मीडिया पर मीम्स और रिल्स की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का खूब मजाक उड़ा रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल को लेकर सर्च की जा रही हैं ये बातें
सोशल मीडिया पर इसी बीच अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी की जमकर चर्चा हो रही है। लोग अरविंद केजरीवाल के बारे में जानने के लिए गूगल पर तरह तरह के सवालों के जवाब सर्च कर रहे हैं।

राजनीति के साथ एंटरटेनमेंट में अरविंद केजरीवाल की रूचि
इसी कड़ी में आपको बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल को राजनीति के साथ साथ एंटरटेनमेंट में भी खूब दिलचस्पी है। एक पुराने इंटरव्यू में दिल्ली के पूर्व मुखयमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों से बड़ा लगाव है।
अरविंद केजरीवाल को पसंद है फिल्म 'मसान'
'कान फिल्म फेस्टिवल' में 'फिप्रेजी अवॉर्ड' जीतने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफें बटोर चुकी फिल्म 'मसान' की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खूब तारीफ की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ये फिल्म बहुत ही जबरदस्त है, इसे देखने के बाद कोई भी इमोशनल हो सकता है।
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हैं केजरीवाल की पसंद
-सिर्फ इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल ने इस फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की भी जमकर तारीफ की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऋचा चड्ढा एक बेहतरीन हीरोइन हैं और उनके इस एक्ट्रेस की एक्टिंग बहुत पसंद हैं। अरविंद केजरीवाल के अनुसार ऋचा चड्ढा ने फिल्म मसान में भी बेहतरीन काम किया है।
-वहीं अरविंद केजरीवाल से तारीफें सुनकर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें धन्यवाद दिया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए बहुत कुछ अच्छा भी कहा था। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।
सोशल मीडिया पर 'आप' को लेकर शेयर किए जा रहे हैं मीम्स
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स और चुटकुले शेयर करने शुरू कर दिए हैं। खास तौर पर लोग आप पार्टी और कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं। जैसे-जैसे परिणाम सामने आते हैं, सोशल मीडिया पर लोगों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। जीतने वाली पार्टी के समर्थक ऑनलाइन आलोचकों को जवाब दे सकते हैं, जबकि अंतिम फैसले के आधार पर मीम ट्रेंड बदल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications