'स्कूल में पढ़ानी चाहिए रामायण' टीवी के 'राम' Arun Govil ने दिया बयान, बोले-'ये सिर्फ सनातनी के लिए...'

Arun Govil: रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम के रोल में नजर आए अरुण गोविल काफी फेमस हैं। यहां तक कि लोग उन्हें असली राम समझकर उनकी पूजा भी करते हैं। वह जहां भी जाते हैं उन्हें देखकर लोग पैर छूने लगते हैं। हाल ही में वह अयोध्या के राम मंदिर गए थे हालांकि इस दौरान उन्हें दर्शन नहीं हो पाए।

अरुण गोविल राम मंदिर से लौटकर इस बात की जानकारी दी थी वह भीड़ की वजह से भगवान राम के दर्शन नहीं कर पाए थे। इस बीच एक्टर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए। दरअसल, उन्होंने सभी स्कूलों में रामायण पढ़ाने की सलाह दी और कहा कि इसे पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए।

Arun Govil

हाल ही में अरुण गोविल ने वाराणसी का दौरा किया। इस दौरान मीडिया एजेंसी एएनआई ने एक्टर से पूछा कि, क्या रामायण हमारी शिक्षा का हिस्सा या फिर स्कूल में पढ़ाया जाना चाहिए? इस पर एक्टर ने जवाब में कहा कि, 'रामायण हमारे पाठ्यक्रम में जरूर होनी चाहिए। रामायण को एकदम धार्मिक कह देना कोई औचित्य नहीं है, जस्टिफाई नहीं है। रामायण हमारा जीवन दर्शन है। रामायण हमें ये बताती है कि सिर्फ हमें ही नहीं, सबको कैसे जीना चाहिए।'

अरुण गोविल ने आगे कहा कि, रामायण हमें बताती है कि कैसी जीना चाहिए। रिश्ते कैसे निभाने चाहिए, जीवन में हमें धैर्य कैसे रखना चाहिए। ये सभी के लिए है सिर्फ सनातनी धर्म के लिए नहीं है। इसलिए ये हमारे करिकुलम में जरूर शामिल होना चाहिए। अब एक्टर के इस बयान पर लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि, हाल ही में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में रामायण की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी। जिसमें अरुण गोविल के अलावा सीता बनी दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी नजर आए थे। लेकिन इस दौरान उन्हें भगवान राम के दर्शन नहीं हो पाए। जबकि तीनों उद्घाटन से पहले ही अयोध्या पहुंच चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+