Arti Singh ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, भाई कृष्णा अभिषेक ने सरेआम दिया था हिंट, बोलीं-'जब मामू बनेंगे...'

Arti Singh: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनके भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक आरती की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया था। जिसके बाद हर कोई एक्ट्रेस को बधाई देने लगा। अब खुद आरती सिंह ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर आरती सिंह की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हुई थीं। ये अफवाह तब शुरू हुई जब एक इवेंट के दौरान उनके भाई कृष्णा अभिषेक ने मजाक में कहा कि उन्हें 'गुड न्यूज़' (अच्छी खबर) कब सुनने को मिलेगी। इसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि आरती प्रेग्नेंट हैं। अब आखिरकार उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इन खबरों को गलत बताया है।

Arti Singh

आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए कहा कि वह अभी मां बनने वाली नहीं हैं। उन्होंने लिखा, "कृष्णा भैया का ये कहना सिर्फ प्यार और एक्साइटमेंट में था। उन्होंने मजाक में कहा कि जल्दी सुनाओ, वो कब आ रहा है! लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं प्रेग्नेंट हूं।"

ये भी पढ़ें: गणेश जी की आरती करते हुए बुरी तरह ट्रोल हुए कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह, जानें वजह

आरती सिंह ने आगे कहा, 'यह बस उनका एक प्यार भरा मजाक और एक तरह की विश थी। जब भगवान चाहेंगे, तब ये होगा। फिलहाल, मैं और दीपक अपनी जिंदगी के इस नए सफर का आनंद ले रहे हैं। जब सही समय आएगा, तो कृष्णा भैया को मामा बनने की खुशी जरूर मिलेगी। आप सभी प्यार और आशीर्वाद भेजते रहें।"

आरती सिंह की बात करें, तो वह पिछले साल 25 अप्रैल 2024 को नवी मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी शादी मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में हुई थी। इस खास मौके पर कई सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे, जिनमें गोविंदा, कश्मीरा शाह, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और अन्य सितारे शामिल थे।

ये भी पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो' के लिए Krushna Abhishek वसूलते हैं मोटी फीस, एक एपिसोड के लिए करते हैं इतना चार्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+