'द कपिल शर्मा शो' के लिए Krushna Abhishek वसूलते हैं मोटी फीस, एक एपिसोड के लिए करते हैं इतना चार्ज
एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापसी हो गई है। आइए जानते हैं कि वह एक एपिसोड के लिए कितनी फीस चार्ज करते हैं।

Krushna Abhishek Fees: एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपनी जबरदस्त कॉमेडी से फैंस के दिलों अपनी अलग जगह बना ली है। घर-घर में अब सबके फेवरेट बन चुके हैं। पिछले लंबे वक्त से उन्होंने द कपिल शर्मा से दूरी बना ली थी लेकिन अब उन्होंने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।
द कपिल शर्मा में हुई कृष्णा की वापसी
जी हां कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की द कपिल शर्मा शो में वापसी हो चुकी है। जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं। कॉमेडियन एक बार फिर अपने छोटे-छोटे किरदारों से फैंस को लुभाते हुए नजर आएंगे। फैंस को तो उनका अंदाज खूब पसंद आता है। वहीं, शो में आने वाले सभी बॉलीवुड सेलेब्स भी स्टेज पर उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।
एक एपिसोड के लिए वसुलते हैं मोटी फीस
द कपिल शर्मा शो से कृष्णा अभिषेक ने अच्छी खासी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली। आलम ये है कि, घर-घर में हर कोई जानता है कि आखिर कृष्णा अभिषेक कौन है। यही वजह है कि एक्टर इस शो के लिए काफी मोटी रकम वसुलते हैं। खबरों के मुताबिक कृष्णा एक एपिसोड के 10 से 12 लाख तक चार्ज करते हैं।
क्या एक्टर की बढ़ाई गई फीस?
बता दें कि, द कपिल शर्मा शो हफ्ते में दो दिन आता है इस लिहाज से कृष्णा की दो दिन की कमाई लगभग 20 से 24 लाख तक है। यानि कि, सिर्फ एपिसोड से एक्टर की अच्छी खासी कमाई हो जाती है। सिर्फ यही नहीं इस शो के अलावा भी कृष्णा काफी काम करते हैं। जहां से उन्हें अच्छी खासी रकम मिलती है। कहा ये भी जा रहा है कि, शो में वापसी के लिए उन्होंने मेकर्स से अच्छी खासी फीस की डिमांड की है। हालांकि इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
इस वजह से छोड़ा था शो
खबरों के मुताबिक, सबसे पसंदीदा कॉमेडियन में से एक कृष्णा अभिषेक ने पिछले साल पैसों की वजह से 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया था। हालांकि उन्होंने इसे मात्र एक अफवाह बताया था। यह भी अनुमान लगाया गया था कि कपिल शर्मा और कृष्णा के बीच कोई बड़ा विवाद हुआ है। लेकिन खैर इन सबके बावजूद अब एक बार फिर एक्टर ने शो में फाइनली वापसी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications