अरमान मलिक ने प्रेमिका के लिए तोड़ा बीवी का दिल, खूब रुलाया और फिर... सौतन के आने से उजड़ गई थी जिंदगी
Armaan Malik in Bigg-Boss: यूट्यूबर अरमान मलिक बिग बॉस के घर पहुंचे हैं। यहां उन्हें देखने के बाद उनके फैंस में खुशी का माहौल है। अरमान मलिक को लेकर खुलकर अब वो सारी बातें सामने आएंगी, जिनके बारे में फैंस को दूर दूर तक नहीं मालूम था। अब BB हाउस में एंट्री लेते हुए अरमान ने अपनी दोनों बीवियों से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है।
अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बनाते हैं। सबकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस बीच अरमान मलिक बिग बॉस में भी पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने कई सारी गलफहमियों को दूर किया, जो फैंस को थीं। अरमान ने बताया कि कैसे जब उन्होंने दूसरी शादी की तो उनकी पहली पत्नी पायल का बुरा हाल हो गया था।

सोशल मीडिया पर क्या फेक है और क्या सच, कई बार इस चीज को साबित कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। अरमान को देखने के बाद भी लोगों को पहले तो लगा कि उन्होंने दोनों ही शादियां फर्जी की हैं। मगर अरमान ने लोगों का भ्रम दूर किया भी है और आगे भी वो बिग बॉस के जरिये काफी सारी बातें साफ करेंगे।
इस बीच यूट्यूबर की पहली पत्नी पायल ने बताया कि कैसे उनके पति को उन्हीं की बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो गया था। इसेक बाद अरमान ने जब उन्हें कहा कि वो शादी करने जा रहे हैं तो पायल का दिल टूट गया। पायल को पहले तो ऐसा लगा कि वो कोई मजाक कर रहे हैं। मगर फिर बाद में जब उन्हें कोर्ट मैरिज की तस्वीर अरमान ने भेजी तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
पायल ये सब बताते हुए रोने भी लगीं। मानो उनका पास्ट उनके सामने आ गया हो। पायल आज भले ही कृतिका के साथ बहन की तरह बर्ताव करती हों मगर एक वक्त पर सौतन के आने से उनका सब कुछ उजड़ गया था। फिर धीरे धीरे चीजें ठीक हुईं।
बताते चलें कि अरमान मलिक औऱ उनकी दो पत्नियों के बेड शेयरिंग के बारे में जब शो के होस्ट अनिल कपूर ने पूछा तो उन्होंने बताया कि वे पायल के साथ ही बिस्तर शेयर करेंगे। क्योंकि वे उनकी पहली पत्नी हैं। पायल ही घर के सारे फैसले लेती हैं। अरमान की इस बात से साफ हो गया कि वे पायल को ज्यादा मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications