ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा की यूं केयर करते नजर आए अर्जुन कपूर, देखें वीडियो
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा की यूं केयर करते नजर आए अर्जुन कपूर, देखें वीडियो
मुंबई, 18 जनवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच उम्र का लंबा फासला होने के बाद भी उनके बीच जबदस्त बॉन्डिंग नजर आती है। मलाइका और अर्जुन के बीच ब्रेकअप की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों दोनों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें अर्जुन मलाइका एक साथ स्पॉट किए हैं। हमेशा की तरह मलाइका बेहद हॉट में नजर आ रही हैं वहीं अर्जुन उनकी ऐसी केयर कर रहे हैं कि उनकी सब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें जैनटेलमैन बता रहे हैं।

मलाइका ने फोटो शेयर कर लोगों की कर दी थी बोलती बंद
बता दें पिछले दिनों जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थी तो मलाइका अरोड़ा ने अपनी दोनों की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर सबकी बोलती बंद कर दी थी।

शॉर्ट डीप नेक ड्रेस में अर्जुन के साथ स्पॉट हुईं मलाइका
वहीं इसके बाद अब अर्जुन कपूर और मलाइका ब्रंच डेट से लौटते हुए नजर आए। जिसमें मलाइका एक शॉर्ट डीप नेक ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन स्काई ब्लू हुडी, ब्लैक पैंट और ब्लैक कैप में नजर आ रहे हैं।

मलइका की यूं केयर करते नजर आए अर्जुन
ब्रंच डेट के बाद दोनों होटल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। आगे चलते हुए अर्जुन जहां पहले कार के पास खड़े हो जाते हैं वहीं हील्स और स्टनिंग में स्टाइल में पीछे से मलाइका कार तक पहुंचती हैं। जिसके बाद अर्जुन मलाइका के लिए कार का गेट खोलते हैं और उन्हें बैठाते है। इस दौरान अर्जुन मलाइका के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें संभलकर कार में बैठने मदद करते हैं।
फैंस कर रहे अर्जुन की तारीफ
अर्जुन कपूर की ये केयर देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और एक्टर को जैनटलमैन कह रहे हैं। क्या जेंटलमैन है अर्जुन। बता दें दोनों उम्र के फासले के कारण आए दिन ट्रोल होते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications