Arjun Kapoor ने सौतेली मां श्रीदेवी के बारे में कही ये बात, एक्ट्रेस को मां नहीं बल्कि दिया खास नाम
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हमेशा अपने पिता, दिग्गज निर्माता बोनी कपूर के करीब रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी दिवंगत सौतेली मां और अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में बहुत कम बात की है। हाल ही में गलाटा इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में अर्जुन ने पहली बार श्रीदेवी का नाम लिया और उनके बारे में खुलकर बात की।
अर्जुन ने श्रीदेवी का जिक्र करते हुए 1993 की फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा के बारे में बात की। जिसके निर्माता बोनी कपूर थे और इसमें अर्जुन के चाचा अनिल कपूर ने अहम रोल निभाया था। अर्जुन ने कहा, "मेरे पूरे जीवन में पापा के साथ रूप की रानी चोरों का राजा के सेट पर ही समय बिताना पड़ा। आज भी इसे हमने बनाई सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म का बजट 1992 में ₹10 करोड़ था। इसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी मैम और जग्गू दादा, जैकी श्रॉफ थे।" अनुपम खेर विलन थे। और फिल्म में अनिल चाचू के पास एक कबूतर था, जिसका नाम था 'जैंगो', जो उस समय मेरा पसंदीदा किरदार था।"

दिलचस्प बात यह है कि श्रीदेवी (Sridevi) और बोनी कपूर उस समय डेटिंग कर रहे थे, जब बोनी पहले से शादीशुदा थे। उनकी शादी अर्जुन की मां मोना से हुई थी। बोनी ने 1996 में मोना से तलाक लिया और उसी साल श्रीदेवी से शादी की। उस समय अर्जुन की उम्र महज 10 साल थी, जबकि उनकी छोटी बहन अंशुला कपूर 5 साल की थी।
बोनी और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर काफी बवाल मचा था। कहा जाता है कि दोनों की शादी के बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने पिता से काफी नाराज थे और उन्होंने कई सालों तक बोनी कपूर से बात नहीं की। जब श्रीदेवी की मौत हुई तो उसके बाद से अर्जुन कपूर अपनी दोनों बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के और करीब आए। अब एक्टर अक्सर उनके साथ फोटोज साझा करते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora ने अर्जुन कपूर के 'सिंगल' कमेंट पर तोड़ी चुप्पी, ब्रेकअप पर कहा-'उन्होंने जो किया...'
बता दें कि, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 2018 में हुई श्रीदेवी की मौत के बाद अपने पिता बोनी कपूर के साथ थे। उन्होंने बाद में यह भी स्वीकार किया कि इस त्रासदी के बाद वह अपनी सौतेली बहनों जान्हवी और खुशी के और करीब आ गए। अर्जुन ने अपनी मां मोना को भी 2012 में कैंसर के कारण खो दिया था। जबकि उनकी मौत से पहले एक्टर ने फिल्म इश्कज़ादे से बॉलीवुड में कदम रखा था।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही मुदस्सर अजीज़ की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Boney Kapoor ने श्रीदेवी की मौत के बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'दूसरी महिलाओं की तरफ आकर्षित होता...'












Click it and Unblock the Notifications