Arjun-Malaika: नहीं अलग हुए अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा, लंबे समय बाद एकसाथ दिखा कपल, वीडियो वायरल
Arjun Kapoor Malaika Arora: बी-टाउन के मोस्ट फेवरेट कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। इन अफवाहों के बीच दोनों को लंबे समय बाद एकसाथ स्पॉट किया गया।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते कुछ वक्त से साथ नजर नहीं आ रहे थे। जिसकी वजह से फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों अलग हो गए हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया गया था कि मलाइका और अर्जुन दो महीने पहले ही अलग हो चुके हैं। लेकिन अब कपल ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

दरअसल, ब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अमृता अरोड़ा की पार्टी से एकसाथ कार में देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका और अर्जुन एकसाथ कार की पिछली सीट पर बैठे हुए हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे से बातचीत करते हुए दिखे। दोनों को यूं लंबे समय बाद एकसाथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच काफी समय से दिक्कतें चल रही थीं। दोनों में से कोई एक शादी के करना चाहता था जबकि दूसरा इसके लिए तैयार नहीं था। यही वजह है कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। लेकिन अब दोनों ने अपने प्यार को दूसरा मौका देने का फैसला किया है।
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा का साल 2017 में अरबाज खान से तलाक हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। तभी से दोनों अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। अब फैंस को मलाइका और अर्जुन की शादी का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि कपल ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications