देर रात एयरपोर्ट पर दिखे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, ड्रेस को लेकर लोगों ने कर दिया ट्रोल

आगामी 26 जून को अर्जुन कपूर का बर्थडे है। इस बार अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और ऐसे में वह मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए निकल पड़े हैं।

मुंबई, 24 जूनः बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी सुर्खियों में छाई रहती है। पहले जहां दोनों एक-दूसरे के बारे में बात करने से कतराते थे, वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों खुलकर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड का यह कपल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन हुआ रहता है। मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए अक्सर वेकेशन पर निकल जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर से काम से टाइम निकालकर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर वेकेशन पर निकल पड़े हैं।

देर रात एयरपोर्ट पर दिखा ये कपल

आपको बता दें कि देर रात दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान पैपराजी विरल भयानी का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। खबर है कि दोनों अर्जुन कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पेरिस जा रहे हैं। देर रात को दोनों को पेरिस जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट लेनी थी।

बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जा रहे हैं पेरिस

बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जा रहे हैं पेरिस

आगामी 26 जून को अर्जुन कपूर का बर्थडे है। इस बार अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और ऐसे में वह मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए निकल पड़े हैं। वहीं इससे पहले सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि मलाइका उन्हें बार-बार याद दिलाना नहीं भूल रही हैं कि उनका बर्थडे वीकेंड नजदीक आ रहा है।

अर्जुन ने दिखाई मलाइका के गिफ्ट्स की झलक

अर्जुन ने दिखाई मलाइका के गिफ्ट्स की झलक

वहीं अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की ओर से मिले गिफ्ट्स की झलक भी दिखाई है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं और जल्द से जल्द इन्हें शादी के बंधन में देखना चाहते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो हर वक्त इन पर निशाना साधते रहते हैं।

ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका

ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका

देर रात एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो को देखने के बाद भी लोग मलाइका अरोड़ा को ट्रोल करने लगे। लोग मलाइका को उनके कपड़ों के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर अर्जुन कपूर कैजुअल लुक में दिखे तो वहीं मलाइका हुडी-शॉर्ट्स के साथ काले रंग के बूट्स में नजर आईं। इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- लगता है मलाइका फ्लाइट लेने की जल्दी में पैंट पहनना भूल गई हैं। आपको बता दें कि लोग अक्सर मलाइका अरोड़ा की ड्रेसिंग स्टाइल पर उन्हें ट्रोल करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+