'ज्यादा गैप वालों के रिश्ते..', 25 साल छोटी शूरा खान से शादी करने पर बोले अरबाज खान, दो साल तक किया डेट

Arbaaz Khan Shura Khan: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने पिछले साल मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली थी। दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान थे। वहीं नेटिजेन्स ने कपल को ज्यादा एज गैप की वजह से खूब ट्रोल भी किया था। अब अरबाज ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि, अरबाज खान ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी शूरा खान से कब मुलाकात हुई और फिर दोनों ने कैसे शादी का फैसला किया। एक्टर ने खुलासा किया कि शूरा खान से पहली बार फिल्म 'पटना शुक्ला' पर मिले थे। फिल्म के बाद दोनों की फिर से मुलाकात हुई और फिर 2 सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और दुनिया से अपना रिश्ता छुपाकर रखा।

Arbaaz Khan

अरबाज ने कहा कि इस रिश्ते के बारे में उनके परिवार को भी नहीं पता था क्योंकि वह दोनों शादी को लेकर श्योर होना चाहते थे। वहीं शूरा से एज गैप पर उन्होंने खुलकर बात की। एक्टर ने कहा, 'शूरा बेशक उम्र में उनसे छोटी हैं लेकिन उम्र किसी भी रिश्ते को सफल बनाने का फैक्टर नहीं होता है। दोनों ने क्वालिटी टाइम बिताया और एक-दूसरे को अच्छे से समझा जिसके बाद ही शादी को लेकर फैसला लिया।'

अरबाज खान ने आगे कहा कि, 'भले ही वो मुझसे छोटी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वो 16 साल की हैं। वो जानती थीं कि वो अपनी जिंदगी में क्या करना चाहती हैं, और मैं जानता था कि मैं अपनी जिंदगी में क्या चाहता हूं। जिस रिश्ते में एज गैप ज्यादा होता है, वो लंबे समय तक चलते हैं। मैं मानता हूं कि एक रिश्ते में प्यार और इज्जत होनी चाहिए।'

बता दें कि, अरबाज खान का मलाइका अरोड़ा से साल 2017 में तलाक हुआ था। इसके बाद उनकी लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी आईँ। दोनों का रिश्ता लगभग 4 साल तक चला लेकिन फिर वह अलग हो गए। अब अरबाज शूरा के साथ अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। कपल ने पिछले साल 24 दिसंबर को अर्पिता खान के घर में सीक्रेट वेडिंग की थी। जिसमें उनके परिवार वाले और खास दोस्त शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+