एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी पर भड़के अरबाज खान, ब्रेकअप को लेकर खोला राज, कहा-'मेरी शादी से पहले....'

Arbaaz Khan Giorgia Andriani Breakup: एक्टर-डायरेक्टर अरबाज खान अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। पिछले साल 24 दिसंबर को उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की। लेकिन इससे पहले उनका एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप हो चुका था।

जॉर्जिया एंड्रियानी ने शादी से पहले कुछ इंटरव्यूज में बताया था कि वह अरबाज खान से हुए ब्रेकअप की वजह से काफी ज्यादा टूट चुकी थीं। क्योंकि उनके लिए ये निर्णय लेना आसान नहीं था। हालांकि इस मामले में अब तक अरबाज खान ने चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब उन्होंने जॉर्जिया से हुए ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी।

Arbaaz Khan

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अरबाज खान ने कहा, 'जॉर्जिया ने जो ब्रेकअप को लेकर इंटरव्यू दिए वो भी मेरी शादी के दौरान ये सही नहीं था। उस वक्त ये सब करने की जरूरत नहीं थी। जैसा बताया जा रहा है कि मेरे और जॉर्जिया के बीच सब सही था ऐसा कुछ भी नहीं है। शूरा से मिलने से दो साल पहले ही हमारा ब्रेकअप हो चुका था।'

अरबाज खान ने आगे कहा कि, 'मुझे हैरानी हो रही है कि मैं इन बातों को क्लियर करने के लिए यहां पर बैठा हूं। लेकिन उन्होंने जो इंटरव्यूज दिए कि हमारे बीच सब सही था ये सब झूठ है। लोगों ने उनकी बात सुनकर सोचा होगा कि मैं एक को छोड़कर दूसरी की तरफ चला गया लेकिन ये सच नहीं है। उनसे ब्रेकअप के बाद मैंने किसी को डेढ़ साल तक डेट नहीं किया। इसके बाद मेरी लाइफ में शूरा आईं और यही सच है।'

अरबाज ने आगे जॉर्जिया पर तंज कसते हुए कहा कि, 'ब्रेकअप के बारे में तब बात करना जब इस बात को दो साल हो चुके हैं और उस वक्त मैं शादी कर रहा था तो ये काफी गलत है। मैं जानता हूं कि वो काफी पहले मूव ऑन कर चुकी हैं। लेकिन जब आप इंटरव्यू दे रहे हो तो इस बारे में सही टाइमलाइन देनी चाहिए थी कि हम कब अलग हुए। आप अगर किसी को लेकर बोल रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए।'

बता दें कि, साल 2017 में अरबाज खान का मलाइका अरोड़ा से तलाक हुआ था। इसके बाद उनकी लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई। दोनों ने लगभग 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर दोनों का साल 2022 में ब्रेकअप हो चुका था। जिसकी जानकारी खुद जॉर्जिया ने दी थी। खैर अब अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शूरा के साथ खुश हैं और वह अपनी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+